इजरायल और गाजा के बीच शांति समझौता होने के बाद एक बार फिर दोनों ने एक दूसरे पर हमले किए हैं. इजरायल ने आरोप लगाया कि हमास शांति समझौते का बार-बार उल्लंघन कर रहा है. इसके बाद बेंजामिन नेत्यानाहू ने सेना को शक्तिशाली हमला करने का आदेश जारी कर दिया. इसके कुछ समय बाद ही हमास पर हमला कर दिया गया. इस पर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को इजरायल की जवाबी कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कहा कि इजरायल को जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने एक इजरायली सैनिक को मार डाला . इसलिए, इजरायलियों को जवाबी हमला करना चाहिए. ट्रंप से यह भी पूछा गया कि क्या इजरायली कार्रवाई से युद्ध विराम को नुकसान पहुंचने का खतरा है? इस पर ट्रंप ने कहा कि नहीं ऐसा नहीं होगा.
ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी कि यदि इसके सदस्य युद्ध विराम की शर्तों का पालन करने में विफल रहे तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. आपको समझना होगा कि हमास मध्य पूर्व में शांति का एक बहुत छोटा सा हिस्सा है और उन्हें अच्छा व्यवहार करना होगा. वे कठोर हैं, लेकिन उन्होंने कहा था कि वे अच्छे रहेंगे और अगर वे अच्छे रहेंगे तो वे खुश रहेंगे. अगर वे अच्छे से नहीं रहेंगे तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा. उनकी जिंदगी खत्म कर दी जाएगी.
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान इजरायली सेना द्वारा गाजा पट्टी पर हवाई हमले करने के कुछ घंटे बाद आई है. इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा अपनी सेना को गाजा पट्टी में तुरंत जोरदार हमले करने का निर्देश दिया था. मंगलवार को इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया था कि सुरक्षा परामर्श के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सेना को गाजा पट्टी में तत्काल जोरदार हमले करने का निर्देश दिया है. इजरायल ने गाजा में हमले करने के अपने निर्णय के बारे में अमेरिका को जानकारी दे दी थी.
यह भी पढ़ें: इजरायली सेना पर हमले के बाद गाजा में एयर स्ट्राइक, 9 लोगों की मौत, अमेरिका को बताकर किया हमला
इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि वह कल चीन के राष्ट्रपति से कल मुलाकात करने वाले हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अमेरिका में खरबों डॉलर वापस ला रहा हूं, यह एक शानदार यात्रा है. बेहद बुद्धिमान, प्रतिभाशाली और अद्भुत नेताओं के साथ काम कर रहा हूं. कल, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात होगी. यह दोनों के लिए एक शानदार मुलाकात होगी.
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
4 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
4 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
6 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
8 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
9 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
12 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
14 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
14 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
14 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines