गाजा में करीब तीन साल से जारी युद्ध ने पूरे इलाके का नक्शा बदल दिया है. हाल ही में अपडेट हुई गूगल मैप्स की सैटेलाइट तस्वीरों में तबाही साफ दिखाई दे रही है. कई इलाकों में पूरे के पूरे मोहल्ले मलबे में तब्दील हो चुके हैं और मैप में अब वहां सिर्फ सड़कों की हल्की-सी लकीरें नजर आती हैं. खेतों का बड़ा हिस्सा बर्बाद हो चुका है, वहीं सदियों पुराने धार्मिक स्थलों को भी नुकसान पहुंचा है या वे पूरी तरह मिट चुके हैं.
82 फीसदी इमारतों को नुकसान
संयुक्त राष्ट्र सैटेलाइट सेंटर यानी UNOSAT के मुताबिक, युद्धविराम के बाद गाजा में तबाह हुई इमारतों की संख्या 9 फीसदी बढ़ी है. UNOSAT के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में करीब 2 लाख इमारतें प्रभावित मिली थीं. UNRWA के अनुसार, गाजा की लगभग 82 फीसदी इमारतों को नुकसान पहुंचा है और इनमें करीब दो-तिहाई इमारतें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं. गूगल मैप्स की नई तस्वीरों के जरिए दक्षिण में राफाह से लेकर उत्तरी गाजा तक के इलाकों की युद्ध से पहले और अब की स्थिति की तुलना की गई है. राफाह की तस्वीरें इसी साल की हैं, जबकि उत्तरी गाजा की तस्वीरें 2025 और 2024 की हैं. इन तस्वीरों में कई जगहों पर बदलाव इतना बड़ा है कि पुराने और नए इलाके को पहचानना मुश्किल है.
तल अल-सुल्तान, राफाह
गाजा के साउथ शहर राफाह में युद्ध के दौरान बड़ी संख्या में रिफ्यूजी फिलिस्तीनियों ने शरण ली थी. लेकिन मई 2024 में इजरायली सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद करीब 10 लाख लोगों को राफाह छोड़ना पड़ा. इनमें से ज्यादातर लोग पहले भी कई बार अपनी घर या जगह छोड़ चुके थे. UNRWA के शेल्टर खाली होने के बाद लोगों को खान यूनिस और मध्य गाजा के दीर अल-बलाह की तरफ जाना पड़ा. राफाह के वेस्ट में मौजूद तल अल-सुल्तान एक घनी आबादी वाला इलाका था. अब सैटेलाइट तस्वीरों में वहां घरों की जगह ज्यादातर रेत और मलबा नजर आता है.
अल-मवासी, राफाह
अल-मवासी एक समुद्र किनारे पर कम आबादी वाला इलाका था, जहां रेत और खेती की जमीन थी. युद्ध की शुरुआत में इसे इजरायल ने ‘ह्यूमैनिटेरियन जोन’ बनाया था और फिलिस्तीनियों से वहां जाने को कहा. मई 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राफाह में सैन्य कार्रवाई को लेकर हथियारों की सप्लाई रोकने की चेतावनी दी थी. इसके बावजूद कार्रवाई आगे बढ़ी और बड़ी संख्या में लोग अल-मवासी पहुंचे. बाद में इस इलाके में भी कई हमले हुए.
आज की सैटेलाइट तस्वीरों में कभी खाली दिखने वाला अल-मवासी टेंटों और बेघर परिवारों से भरा नजर आता है.
इंडोनेशियन इस्तिकलाल मस्जिद, खान यूनिस
खान यूनिस में UNOSAT के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में 51,885 प्रभावित इमारतें मिलीं, जो गाजा के किसी भी इलाके में सबसे ज्यादा थीं. यह इलाका खेती के लिए भी अहम था और यहां गाजा में सबसे ज्यादा कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा. खान यूनिस के मआन इलाके की इंडोनेशियन इस्तिकलाल मस्जिद भी युद्ध में तबाह हो गई. इसे युद्ध से दो साल पहले दोबारा खोला गया था.
गाजा पोर्ट से जबालिया तक तबाही
गाजा गवर्नरेट में 51,530 प्रभावित इमारतें दर्ज की गईं, जिनमें अकेले गाजा शहर की 41,663 इमारतें थीं. गाजा पोर्ट, जो कभी मछली पकड़ने के कारोबार के लिए अहम था और करीब 1.10 लाख लोगों की रोजगार से जुड़ा था, वह बुरी तरह तबाह हुआ है. UN Food and Agriculture Organization (UNFAO) के मुताबिक, ज्यादातर मछली पकड़ने वाली नावें भी नष्ट हो गईं.
नॉर्थ गाजा में जुलाई 2025 तक 94 फीसदी कृषि भूमि प्रभावित थी. बेइत लाहिया और जबालिया जैसे इलाकों में बार-बार सैन्य कारवाई और लोगों की मदद पर रोक का असर पड़ा. जबालिया रिफ्यूजी कैंप, जो गाजा के आठ कैंपों में सबसे बड़ा है, की तस्वीरों में पूरे-पूरे ब्लॉक मलबे में बदले दिखाई दिए हैं. 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुए युद्ध में 74,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए और 1.75 लाख से अधिक घायल हुए हैं. मलबे के नीचे अब भी कई लोगों के लापता होने के कारण असल संख्या ज्यादा होने का अंदाजा है. पिछले साल अक्टूबर के युद्धविराम के बाद भी 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत और करीब 5,000 लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है.
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 hr agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
3 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
4 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
7 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
8 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
8 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
18 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines