Renowned TV Anchor Security Guard One Sided Love Story: दुनिया की मशहूर टीवी एंकर होली विलोबी को किडनैप करके उनका दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने की साजिश वास्तव में रची गई थी। ब्रिटेन की चेम्सफोर्ड मजिस्ट्रेट्स कोर्ट में यह साबित हो गया है। वहीं एंकर के खिलाफ इतनी खौफनाक साजिश रचने के आरोप एक सिक्योरिटी गार्ड गैविन प्लम्ब पर लगे हैं। बीते दिन कोर्ट में सुनवाई के दौरान ज्यूरी के सदस्यों को बताया गया कि आरोपी ने खुद माना है कि वह एंकर होली से प्यार करता है।
प्लम्ब गैविन एंकर होली के प्यार में पागल था। उसे पसंद करता है और उसकी इन्हीं भावनाओं ने उसे उत्तेजित किया। वह होली के साथ समय बिताना चाहता था। इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार था। इसलिए होली के अपहरण, बलात्कार और हत्या करने की साजिश महज कल्पना नहीं थी, बल्कि वाकई में रची गई साजिश थी, लेकिन अपने दोस्तों को उसने इस बारे में बता दिया, जिन्होंने उसका पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के पास दोस्तों को किए गए प्लम्ब के मैसेज और चैट के रिकॉर्ड हैं, जो उसकी इस घिनौनी साजिश का सबूत हैं।
एंकर से एकतरफा इश्क करता था गैविन प्लम्ब
कोर्ट में ज्यूरी को बताया गया कि गैविन एंकर होली के प्रति आसक्त था। उनके इश्क में पागल था। कोर्ट में प्लम्ब की एक जानकार एलिसन मॉर्गन केसी नामक महिला ने भी बताया कि प्लम्ब गैविन वास्तव में ऐसा करने वाला था। इसके लिए उसने एंकर होली की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी को भी अपने साथ मिलाया हुआ था, जिसने उसकी बात को मजाक में लिया, लेकिन उसे यकीन दिलाने के लिए उसने एंकर के एक ट्रिप पर जाने के लिए बुक कराई गई फ्लाइट के डॉक्यूमेंट भी भेजे।
इस ट्रिप के दौरान ही वह अपने मंसूबों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। मॉर्गन ने प्लम्ब के कुछ और किस्से भी कोर्ट को बताए, जिनसे स्पष्ट हुआ कि प्लम्ब गैविन महिलाओं को कंट्रोल में रखने वाली प्रवृत्ति रखता है। उन्हें डरा धमकाकर इस्तेमाल करने की सोच रखता है। बता दें कि प्लम्ब गैविन को साल 2023 में एसेक्स पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके किसी दोस्त ने पुलिस को उसके खौफनाक इरादों की खबर दी थी और एंकर होली विलोबी की जान को खतरा बताते हुए उन्हें बचाने की अपील की थी। इस खबर के बाद पुलिस ने गैविन को पकड़ लिया था।
यह भी पढ़ें:39 लोगों की मौत, 350 से ज्यादा घायल, 600 गिरफ्तारियां; क्या है वो टैक्स बिल? खूनी टकराव में बदला जिसका विरोध
BBC की डॉक्यूमेंट्री में काम करना चुका प्लम्ब गैविन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गैविन प्लम्ब इस समय जेल में है और उसके खिलाफ कोर्ट में केस विचाराधीन है। उस पर मशहूर एंकर होली विलोबी के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या करने की कथित साजिश रचने का आरोप है। गैविन साल 2018 में रिलीज हुई BBC की वजन घटाने से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री में नजर आ चुका है। ज्यादा फास्ट फूड खाने और प्रति सप्ताह 36 पिंट कोक पीने के कारण उनका वजन 35 स्टोन (222 किलो) हो गया था। उसके वजन को देखकर ही BBC ने उसे डॉक्यूमेंट्री में लिया था।
गैविन एक बच्चे का बाप है और एसेक्स के हार्लो स्थित पिनाकल्स शॉपिंग सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड है। उन्होंने 2012 तक पिज्जा हट में भी काम किया। मैकडॉनल्ड्स में भी उसने नौकरी की थी, लेकिन जब उनका वजन 35 स्टोन तक पहुंच गया तो स्वास्थ्य कारणों से उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। प्लम्ब ने BBC को बताया था कि उसका वजन इतना ज्यादा था कि वह चलने फिरने में असमर्थ था। वह अपने घर से बाहर तक नहीं निकल पाता था। उसने फुटबॉल खेलना भी छोड़ दिया था। जब वह घर में बैठा रहता था तो टीवी देखते-देखते उसे एंकर होली विलोबी इतनी पसंद आ गई कि वह उनसे प्यार करने लगा।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
6 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
7 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
9 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
10 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
10 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
12 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
13 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
15 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
15 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines