चीन से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। वहां के टॉप डिप्लोमैट लियू जियानचाओ को अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। लियू के विदेश मंत्री बनने की अटकलें चल रहीं थीं। 61 साल के लियू कम्युनिस्ट पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के प्रमुख हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, लियू जुलाई के अंत में विदेशी कार्यक्रमों के बाद बीजिंग लौटे थे, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया। हालांकि अभी तक चीनी सरकार ने लियू की हिरासत में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
इसलिए विदेश मंत्री बनने की संभावना
राजनयिक लियू जियानचाओ ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग में काम किया और पार्टी के आंतरिक निगरानी निकाय के तहत इंटरनेशनल सहयोग प्रयासों का नेतृत्व किया।
लियू ने 20 से अधिक देशों के अधिकारियों से मुलाकात की है और 160 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। इस रिकॉर्ड ने उनके विदेश मंत्री बनने की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। साल 2024 की शुरुआत में वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ बैठकों में लियू शामिल हुए थे। वहां उनकी बैलेंस शैली की खूब तारीफ की गई थी।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा के क्या हैं मायने? SCO समिट में भी लेंगे हिस्सा
1995 से है विदेश मंत्रायल में
लियू जियानचाओ ने विदेश मंत्रालय में अनुवाद के रुप में अपना करियर शुरू किया था। बाद में 1995-98 तक लियू यूके मिशन में प्रथम सचिव के पद पर रहे। सूचना विभाग में परामर्शदाता (1998-2000), और उसी विभाग के उप महानिदेशक (2001-2006) जैसे प्रमुख पदों पर कार्य किया।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने की चीन की तारीफ, राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया करीबी दोस्त, भारत को दी धमकी
चीनी हितों के लिए जाने जाते हैं
लियू बतौर राजनायिक इंडोनेशिया और फिलीपींस में रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्रिटेन में चीन मिशन में काम किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के तौर पर लियू अपनी बेबाक जवाब देते हैं। चीनी हितों के लिए कट्टर माने जाते हैं।
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
46 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
2 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
2 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
10 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
18 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
19 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
20 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
22 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines