G20 Summit Updates World leaders will be served all-vegetarian meal at dinner: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार की शाम पहली बार भारत के दौरे पर आए। जी-20 से पहले पीएम मोदी और बाइडेन के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। एयरपोर्ट पर बाइडेन का स्वागत केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने किया। इसके बाद बाइडेन पीएम मोदी से मिलने के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। पीएम मोदी ने बाइडेन समेत अन्य राष्ट्राध्यक्षों के लिए खास डिनर का आयोजन किया है। डिनर का मेन्यू पूरी तरह शाकाहारी रखा गया है। सोने-चांदी के बर्तनों में दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति बाइडेन को स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे।
मेन्यू में बाजरे से बने कई व्यंजन शामिल हैं। इसके अलावा बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों के खास व्यंजनों को भी मेन्यू में शामिल किया गया है। आइए जानते हैं पीएम मोदी की मेजबानी में मेहमान विदेशी नेताओं को क्या-क्या परोसा जाएगा…
चांदनी चौक की चाट, बंगाल का रसगुल्ला
- राष्ट्राध्यक्षों को सोने-चांदी के बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। बर्तनों को जयपुर में बनाया गया है। 200 कारगरों ने मिलकर 15000 बर्तन बनाए हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर मोटे अनाज को प्रमोट करते हैं। जिसमें बाजरा प्रमुख है। बाजारा बेहद पौष्टिक होता है। उसमें उच्च प्रोटीन होती है। बाजरे से बने व्यंजन मेन्यू में शामिल हैं।
- दक्षिण भारतीय मसाला डोसा, इडली, सांभर, पुलाव, बिहार का लिट्टी चोखा, आलू और बैंगन का भर्ता, बंगाल का रसगुल्ला।
- नई दिल्ली में स्ट्रीट फूड काफी लोकप्रिय हैं। डिनर मेन्यू में चांदनी चौक के चाट को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा गोलगप्पे, दही भल्ले, समोसा भी डिनर में शामिल हैं।
- सलाद, टोस्टेड इंडियन ग्रीन सलाद, पास्ता, सूप, भुने हुए बादाम, पनीर लबाबदार, सब्ज कोरमा, काजू मटर मखाना, ज्वार का तड़का, बटर नान, कुलचा, तंदूर की रोटी।
- खीरे का रायता, इमली और खजूर की चटनी, कुट्टू मालपुआ, केसर पिस्ता रसमलाई, गर्म अखरोट, अदरक का हलवा, स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम, ब्लैक करंट आइसक्रीम शामिल है।
क्यों सिर्फ शाकाहारी खाना परोसा जाएगा?
पीएम मोदी शाकाहारी हैं। वे नवरात्र में 9 दिन व्रत रखते हैं। इसलिए डिनर के मेन्यू पर खास ध्यान रखा गया है। 2014 के आम चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से, कई राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों ने अधिकांश हिंदुओं द्वारा पवित्र मानी जाने वाली गायों के वध पर प्रतिबंध लगा दिया है।
कुछ अधिकारियों ने गोमांस की खपत पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है और कुछ मामलों में राज्य अधिकारियों द्वारा स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन से अंडे हटा दिए हैं।
यह भी पढ़ें: VIDEO: बाइडेन की प्रवक्ता की फर्राटेदार हिंदी सुनकर हर कोई हैरान, दिल्ली से है खास कनेक्शन
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
4 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
6 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
7 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
10 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक हिरासत
11 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
11 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
21 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines