हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

G-7 में पीएम का संबोधन, बोले- 'पहलगाम हमला केवल भारत नहीं बल्कि...', उठाया आतंकवाद का मुद्दा

G-7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 सम्मेलन में शामिल हुए, इस दौरान पीएम ने कई वेश्विक नेताओं से मुलाकात की। वहीं, पीएम ने जी-7 आउटरीच सेशन को भी संबोधित किया, जहां पर उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर बात की।

विज्ञापन

G-7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 आउटरीच सेशन को संबोधित किया। सुरक्षा चुनौतियों पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देशों से आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को दिए गए मजबूत समर्थन के लिए भी वैश्विक समुदाय को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि ‘पहलगाम आतंकी हमला सिर्फ भारत पर नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर हमला था।’ पीएम ने आतंकवाद का प्रमोटर होने के बावजूद दुनिया के बड़े देशों से मिलने वाली छूट का मुद्दा भी उठाया।

पड़ोस में तो आतंकवाद का ब्रीडिंग ग्राउन्ड

प्रधानमंत्री ने G7 की बैठक में बोलते हुए पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रमोटर होने के बावजूद दुनिया के बड़े देशों से मिलने वाली छूट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ‘भारत के पड़ोस में तो आतंकवाद का ब्रीडिंग ग्राउन्ड है। वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए हमारी सोच और नीति साफ होनी चाहिए। अगर कोई भी देश आतंकवाद का समर्थन करता है, तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।’


इसके अलावा, पीएम ने आतंकवाद का समर्थन और उसे बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘आतंकवाद से निपटने में कोई दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए। आतंकवाद का समर्थन करने वालों को कभी भी सम्मानित नहीं किया जाना चाहिए।’

आतंकवाद पर पूछे सवाल

पीएम ने कहा कि ‘इस कमरे में जो बैठे हैं, उनसे मेरे कुछ गंभीर सवाल हैं। क्या हम आतंकवाद को लेकर गंभीर हैं भी या नहीं? क्या हमें आतंकवाद का मतलब सिर्फ तब समझ आएगा जब वो हमारे घर के दरवाजे पर दस्तक देगा?’ क्या आतंकवाद फैलाने वाले को और आतंकवाद से पीड़ित को एक ही तराजू में रख कर देखा जाएगा? क्या हमारे ग्लोबल इंस्टीट्यूशन एक मजाक बन कर रह जाएंगे? दरअसल, पाकिस्तान को हाल के दिनों में IMF और ADB द्वारा वित्तीय मदद मिली है, जिस पर भारत के विरोध की अनदेखी होने पर पीएम ने ये सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें: ‘मध्यस्थता ना स्वीकारी, ना स्वीकारेंगे…’, फोन पर 35 मिनट की बातचीत में PM मोदी की ट्रंप को दो टूक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें