कौन हैं रूसी स्वेतलाना जिनकी G20 के मंच पर दुनिया भर में हो रही चर्चा, खूबसूरती में 'मिस वर्ल्ड' पर भी भारी 

G 20 Summit Svetlana Lukash
विज्ञापन

G 20 Summit Svetlana Lukash : ग्रुप 20 के देशों के दिल्ली शिखर सम्मेलन की सफलता और शानदार आयोजन की दुनियाभर में चर्चा है। तमाम देश इसे भारत के बढ़ते कद के रूप में देख रहा है। दुनियाभर में जहां भारत की कूटनीति की चर्चा हो रही है वहीं जी 20 में रूस की शेरपा स्वेतलाना लुकाश की भी चर्चा जोरों पर है।

रूस की शेरपा स्वेतलाना लुकाश की चर्चा उनकी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ खूबसूरती। जहां ब्यूटी के मामले में स्वेतलाना लुकाश के सामने मिस वर्ल्ड भी पानी भरती हैं वहीं उनकी वाकपटुता और तीक्ष्ण बुद्धि की भी दुनिया कायल हो रही है। रूसी शेरपा स्वेतलाना लुकाश ने भी जी 20 देशों के बीच नई दिल्ली डिक्लेरेशन पर आम सहमति बनाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
G-20 Summit India Europe Middle East Economic Corridor Deal

G-20 Summit New Delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के शानदार और सफल आयोजन के लिए सभी शेपाओं का भी शुक्रिया अदा किया है। दरअसल जी-20 में किसी भी देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के निजी प्रतिनिधि को शेरपा कहा जाता है। सभी देशों के शेरपा आपस में मिलकर योजना, बातचीत, समन्वय और आम सहमति बनाने का काम करते हैं।

G20 Summit, G20 In India, Narendra Modi, Delhi News

विज्ञापन

जी 20 समिट के दौरान आखिरी समय पर सभी देशों सहमति बन पाई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक दिल्ली घोषणा पत्र पर पहले जी-7 के देश सहमत हुए। इसके बाद रूस और चीन भी तैयार हो गए। इसमें स्वेतलाना लुकाश ने भी अहम किरदार निभाया।

विज्ञापन

रूसी शेरपा स्वेतलाना की बात करें तो वो देखने में जितनी सुंदर है उतनी मुखर और बुद्धिमान भी हैं। वह लगातार अपने देश रूस की निंदा से जुड़े प्रस्ताव को बाहर करने का मुद्दा उठाती रहीं हैं। वह हर मोर्चे पर दमदार तर्क के साथ रूस का पक्ष रखती हैं।

विज्ञापन

व्यवहार कुशल स्वेतलाना लुकाश ने राजनीति और समाजशास्त्र की पढ़ाई की। इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट में उन्होंने 1999 में डिग्री हासिल की। बताया जाता है कि कई प्रोजेक्ट थिंक टैंक के रूप में काम कर रहीं स्वेतलाना प्राइवेट सेक्टर में भी काम कर चुकीं हैं।

विज्ञापन

स्वेतलाना लुकाश रूसी राष्ट्रपति पुतिन के कार्यकारी ऑफिस में साल 2007 से काम कर रही हैं। वह 2013 में जी 20 की शेरपा बनीं। वह G 20 और घरेलू और वैश्विक पर्यावरण नीति में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ