Fusarium Graminearum: चीन दुनिया की मार्केट पर राज करना चाहता है, आए दिन उस पर दूसरे देशों की सीमा में दाखिल होने, अपने सीमाक्षेत्र से बाहर नए निर्माण करने और अन्य देशों को आर्थिक व सामाजिक नुकसान पहुंचाने के आरोप लगते आए हैं। अब अमेरिका ने ड्रैगन के नए राज का खुलासा किया है। दरअसल, अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI ने दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जो एक तरह का फंगस (बीमारी) लेकर अमेरिका में दाखिल हुए थे। बताया जा रहा है कि दोनों का मकसद अमेरिका को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाना था।
दोनों चीनी नागरिकों की पहचान Yunqing Jian (33) और Zunyong Liu (34) के रूप में हुई है। Jian अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में काम करती है और Liu उसका प्रेमी है जो चीन की किसी यूनिवर्सिटी में कार्यरत है। अमेरिकी जांच एजेंसियों ने दोनों को ये फंगस स्मगलिंग कर उनके देश में दाखिल होने का आरोपी बनाया है। एफबीआई अधिकारियों के अनुसार ये खतरनाक फंगस है, जिसे “dangerous biological pathogen”. की श्रेणी में रखा गया है। इस वायरस का नाम Fusarium graminearum है।
क्या होता है Fusarium graminearum और ये कितना खतरनाक?
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार फ्यूजेरियम ग्रैमिनीरम नामक ये फंगस गेहूं, जौ, मक्का और चावल में जानलेवा बीमारी पैदा कर सकता है। ये बड़ी तादाद में फसलों को नष्ट कर सकता है और यदि यह लोगों के पेट में पहुंच जाए तो लोगों में उल्टी, दस्ते और लीवर को बुरी तरह नुकसान पहुंचाकर शख्स की मौत का कारण भी बन सकता है। अमेरिकी जांच एजेंसी के अनुसार Yunqing और Zunyong पर साजिश करने, तस्करी करने और वीजा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों सहयोग नहीं कर रहे और बार-बार झूठ बोल रहे हैं और अपने बयान बदल रहे हैं।
एक आरोपी की गर्लफ्रेंड अमेरिका की लैब में करती है काम, आगे की थी ये प्लानिंग
जानकारी के अनुसार Zunyong Liu की गर्लफ्रेंड अमेरिका की University of Michigan laboratory में काम करती है। Liu अमेरिका में Detroit airport से दाखिल हुआ और उसकी प्लानिंग आगे अपनी गर्लफ्रेंड की मदद से फंगस पर लैब में ही काम करने की थी। वैज्ञानिकों के अनुसार Fusarium graminearum जानलेवा वायरस है, ये अनाज में फैलकर इंसान के शरीर में दाखिल होता है और फिर लंबी बीमारी का कारण बन सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो जब तक डॉक्टरों को इससे पीड़ित शख्स की बीमारी या इस वायरस का पता चलता है तब तक ये पीड़ित के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
इस फंगस को क्यों कहते हैं potential agroterrorism weapon?
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस फंगस को साइंटिफिक भाषा में “potential agroterrorism weapon” कहा जाता है। अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस के अनुसार हर साल इस फंगस का यूज कर दुनियाभर के देशों को अरबों रुपये का नुकसान किया जाता है। दरअसल, एक देश दुश्मन देश की फसल जैसे गेंहू, चावल आदि में ये फंगस किसी तरह फैला देता है, जिससे बड़ी तादाद में फंसलें बर्बाद हो जाती हैं और वह खाने लायक नहीं रहती। इससे किसान और सरकार का आर्थिक नुकसान होता है और उस पर दबाव पड़ता है। कई छोटे देशों को अपने यहां लोगों का पेट भरने के लिए दूसरे देशों से अनाज या वर्ल्ड बैंक से पैसे तक उधार लेने पड़ते हैं।
आरोपियों को चीन कर रहा था फंडिंग, जांच में जुटी FBI, US Customs और Border Protection फोर्स
अमेरिकी जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपी Chinese Communist Party के सक्रिय सदस्य हैं और उन्हें इस काम के लिए चीन से फंडिंग हो रही थी। ये अमेरिका के लोगों की जानमाल और आर्थिक सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है। बता दें इस पूरे मामले की जांच FBI, US Customs और Border Protection फोर्स कर रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जांच एजेंसियां मामले में आगे की जांच कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं उषा वेंस? अमेरिका में इस बड़े मंच से सुनाए पीएम मोदी के किस्से, इंडिया से है ये खास कनेक्शन
संबंधित खबरें
अमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
7 hrs agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
9 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
10 hrs agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
11 hrs ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
13 hrs agoफ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
15 hrs agoक्या ईरान पर हमला करने वाला है US? नेतन्याहू-हेगसेथ की मीटिंग से अटकलें तेज
16 hrs ago'पेरिस मुस्लिम शहर बन जाएगा', ट्रंप का फ्रांस की इमिग्रेशन नीति पर निशाना
17 hrs agoइटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
1 day ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines