News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Fusarium Graminearum: चीन दुनिया की मार्केट पर राज करना चाहता है, आए दिन उस पर दूसरे देशों की सीमा में दाखिल होने, अपने सीमाक्षेत्र से बाहर नए निर्माण करने और अन्य देशों को आर्थिक व सामाजिक नुकसान पहुंचाने के आरोप लगते आए हैं। अब अमेरिका ने ड्रैगन के नए राज का खुलासा किया है। दरअसल, अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI ने दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जो एक तरह का फंगस (बीमारी) लेकर अमेरिका में दाखिल हुए थे। बताया जा रहा है कि दोनों का मकसद अमेरिका को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाना था।
दोनों चीनी नागरिकों की पहचान Yunqing Jian (33) और Zunyong Liu (34) के रूप में हुई है। Jian अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में काम करती है और Liu उसका प्रेमी है जो चीन की किसी यूनिवर्सिटी में कार्यरत है। अमेरिकी जांच एजेंसियों ने दोनों को ये फंगस स्मगलिंग कर उनके देश में दाखिल होने का आरोपी बनाया है। एफबीआई अधिकारियों के अनुसार ये खतरनाक फंगस है, जिसे “dangerous biological pathogen”. की श्रेणी में रखा गया है। इस वायरस का नाम Fusarium graminearum है।
Two Chinese nationals have been charged with allegedly smuggling into the U.S. a fungus called Fusarium graminearum, “which scientific literature classifies as a potential agroterrorism weapon,” the Justice Department said Tuesday. https://t.co/AwD8BHNSaz
— ABC News (@ABC) June 3, 2025
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार फ्यूजेरियम ग्रैमिनीरम नामक ये फंगस गेहूं, जौ, मक्का और चावल में जानलेवा बीमारी पैदा कर सकता है। ये बड़ी तादाद में फसलों को नष्ट कर सकता है और यदि यह लोगों के पेट में पहुंच जाए तो लोगों में उल्टी, दस्ते और लीवर को बुरी तरह नुकसान पहुंचाकर शख्स की मौत का कारण भी बन सकता है। अमेरिकी जांच एजेंसी के अनुसार Yunqing और Zunyong पर साजिश करने, तस्करी करने और वीजा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों सहयोग नहीं कर रहे और बार-बार झूठ बोल रहे हैं और अपने बयान बदल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार Zunyong Liu की गर्लफ्रेंड अमेरिका की University of Michigan laboratory में काम करती है। Liu अमेरिका में Detroit airport से दाखिल हुआ और उसकी प्लानिंग आगे अपनी गर्लफ्रेंड की मदद से फंगस पर लैब में ही काम करने की थी। वैज्ञानिकों के अनुसार Fusarium graminearum जानलेवा वायरस है, ये अनाज में फैलकर इंसान के शरीर में दाखिल होता है और फिर लंबी बीमारी का कारण बन सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो जब तक डॉक्टरों को इससे पीड़ित शख्स की बीमारी या इस वायरस का पता चलता है तब तक ये पीड़ित के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
BREAKING:
2 Chinese citizens have been charged with smuggling into the U.S. a fungus called Fusarium graminearum which is a potential agroterrorism weapon
🇺🇸🇨🇳 pic.twitter.com/iuGccnirQJ
— Visegrád 24 (@visegrad24) June 3, 2025
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस फंगस को साइंटिफिक भाषा में “potential agroterrorism weapon” कहा जाता है। अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस के अनुसार हर साल इस फंगस का यूज कर दुनियाभर के देशों को अरबों रुपये का नुकसान किया जाता है। दरअसल, एक देश दुश्मन देश की फसल जैसे गेंहू, चावल आदि में ये फंगस किसी तरह फैला देता है, जिससे बड़ी तादाद में फंसलें बर्बाद हो जाती हैं और वह खाने लायक नहीं रहती। इससे किसान और सरकार का आर्थिक नुकसान होता है और उस पर दबाव पड़ता है। कई छोटे देशों को अपने यहां लोगों का पेट भरने के लिए दूसरे देशों से अनाज या वर्ल्ड बैंक से पैसे तक उधार लेने पड़ते हैं।
अमेरिकी जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपी Chinese Communist Party के सक्रिय सदस्य हैं और उन्हें इस काम के लिए चीन से फंडिंग हो रही थी। ये अमेरिका के लोगों की जानमाल और आर्थिक सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है। बता दें इस पूरे मामले की जांच FBI, US Customs और Border Protection फोर्स कर रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जांच एजेंसियां मामले में आगे की जांच कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं उषा वेंस? अमेरिका में इस बड़े मंच से सुनाए पीएम मोदी के किस्से, इंडिया से है ये खास कनेक्शन
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।