Saudia Arabia Bus Accident: सऊदी अरब में बस हादसे में जान गंवाने वाले 42 भारतीय कहां से थे और कौन थे? इसकी जानकारी सामने आ गई है. मृतकों के नाम और फोटो सामने आए हैं, जिनमें से 18 तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के निवासी बताए जा रहे हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया. चीफ सेक्रेटरी और DGP को मृतकों के नाम और पहचान के बारे में पता लगाने का निर्देश दिया. भारतीय विदेश मंत्रायल (MEA) और सऊदी अरब के दूतावास से को-ऑर्डिनेट करने को कहा.
तेलंगाना सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सेक्रेटेरिएट में कंट्रोल रूम स्थापित करके 2 हेल्पलाइन नंबर 79979 59754 और 99129 19545 भी मृतकों के परिजनों के लिए जारी किए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देशों मिलने के बाद मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर गौरव उप्पल से बात की. वहीं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रियाद स्थित भारतीय दूतावास में मिशन उपप्रमुख (DCM) अबू माथेन जॉर्ज से भी बात करके मृतकों के बारे में पता लगाने और उनकी पहचान भारत सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया है.
सऊदी में भारतीय दूतावास का हेल्पलाइन नंबर
मक्का से मदीना के रास्ते में हज यात्रियों की बस के एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही जेद्दाह में भारतीय दूतावास में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां से एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी हुआ है. हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन टोल फ्री नंबर 80024-40003 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं. 0122614093, 0126614276 पर भी कॉल कर सकते हैं. व्हाट्सऐप नंबर 0556122301 भी जारी किया गया है.
सऊदी में कहां-कब और कैसे हुआ बस हादसा?
बता दें कि हादसा मक्का से मदीना जाते समय मदीना से लगभग 160 किलोमीटर दूर मुहरास के पास भारतीय समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे हुआ. बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे, जो उमराह करने के लिए जा रहे थे कि उनकी बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई. टक्कर लगते ही जोरदार विस्फोट हुआ और बस में आग लग गई, जिसमें जलने से 42 भारतीयों की मौत हो गई. मृतकों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं. वहीं एक शख्स के बचने की खबर है.
12 मृतकों के नाम आए सामने
बस हादसे में मारे गए 42 भारतीयों में से 12 भारतीयों के नाम सामने आ गए हैं. इनमें अब्दुल मोहम्मद, मोहम्मद मौलाना, सोहेल मोहम्मद, मस्तान मोहम्मद, परवीन बेगम, जकिया बेगम, शौकत बेगम, फरहीन बेगम, जहीन बेगम, मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद अली, गौसिया बेगम शामिल हैं.
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
7 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
8 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
11 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
12 hrs agoLIVE: संघर्ष में हम सभी साथ हैं, प्रदर्शन जारी रहेगा- राहुल गांधी
12 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
20 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
22 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines