Tik Tok Ban: अब फ्रांस ने चाइनीज ऐप टिकटॉक को कहा- टाटा बाय-बाय, ये देश पहले कर चुके हैं बैन

Chinese App TikTok

प्रतीकात्मक इमेज

विज्ञापन

Tik Tok Ban: फ्रांस ने चाइनीज ऐप Tik Tok पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकारी कर्मचारियों को टिक टॉक समेत अन्य मनोरंजक एप्लीकेशन को डाउनलोड न करने की सलाह दी है।

फ्रांसीसी सिविल सेवा मंत्री स्टानिस्लास गुएरिनी ने शुक्रवार को इस बाबत घोषणा जारी की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टिक टॉक पर प्रतिबंध के दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

अमेरिका में टिक टॉक के सीईओ घिरे

अमेरिकी सरकार चीनी ऐप टिकटॉक को सिक्योरिटी के लिए खतरा बताया है। वहां भी इसे पूरे देश में बैन करने की मांग तेज हो गई है। गुरुवार को टिकटॉक के सीईओ शो ची ज्यू को अमेरिकी कांग्रेस के सामने पेश होना पड़ा।

और पढ़िए – मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, चीनी लिंक वाले 232 ऐप किए बैन

अमेरिकी सांसद ने टिकटॉक यूजर्स के डेटा प्राइवेसी, उसे चीनी सरकार के साथ शेयर करने जैसे कई सवाल किए। अमेरिकी सांसदों का कहना है कि उन्हें अधिकतर सवालों के जवाब नहीं मिले। इस दौरान में भारत में लगे प्रतिबंध को भी उठाया गया।

विज्ञापन

ये देश पहले ही लगा चुके हैं प्रतिबंध

फ्रांस से पहले न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम, भारत और कनाडा ने भी टिकटॉक ऐप को इस्तेमाल नहीं करने को कहा है। इन देशों में टिकटॉक पर प्रतिबंध है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं पूर्णेश मोदी, जिनका राहुल को सजा दिलाने में रहा अहम रोल, कभी बेचा करते थे चाय

भारत की मोदी सरकार ने टिकटॉक पर साल 2020 में बैन लगा दिया था। सरकार ने 29 जून 2020 में 59 चाइनीज एप पर बैन लगाया था। यह पहली बार था जब इतनी बड़ी संख्या में सरकार द्वारा किसी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया गया हो। इस लिस्ट में पहला नाम Tiktok का था।

विज्ञापन

इसके अलावा कैमस्कैनर और पबजी (PUBG) जैसे लोकप्रिय एप्स को भी बैन किया गया था। इन एप को डाटा सुरक्षा को लेकर खतरा बताया जा रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ