France Riots: फ्रांस में भड़के दंगों के बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एल्टन जॉन के कॉन्सर्ट में शामिल हुए। इसे लेकर अब वो आलोचना के शिकार बन रहे हैं। सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारी और फ्रांसीसी सड़कों पर आग लगने के बावजूद मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट ने पेरिस के एकोर एरिना में ब्रिटिश गायक एल्टन जॉन के फेयरवेल येलो ब्रिक रोड टूर में भाग लिया।
फुटेज में राष्ट्रपति को 76 वर्षीय पियानोवादक के “सैटरडे नाइट्स ऑलराइट फॉर फाइटिंग” और “बर्न डाउन द मिशन” जैसे लोकप्रिय गीतों पर पैर हिलाते देखा गया। एल्टन जॉन और उनके पति डेविड फर्निश ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी साझा की है।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
द इंडिपेंडेंट के अनुसार मरीन ले पेन की राष्ट्रीय रैली का प्रतिनिधित्व करने वाले यूरोपीय संसद के सदस्य थिएरी मारियानी ने राष्ट्रपति मैक्रॉन की आलोचना करते हुए उन्हें “पूरी तरह से गैर-जिम्मेदार” कहा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मैक्रों की आलोचना की है। एक अन्य यूजर ने लिखा, “उसी समय उनकी सरकार के तहत पुलिस द्वारा एक बच्चे को मार दिया गया, वह एक शो का आनंद ले रहे हैं। अपमानजनक।”
इसके पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 17 साल लड़के की हत्या के बाद हो रहे दंगों के लिए वीडियो गेम जिम्मेदार ठहराया है। देश में चल रही हिंसा पर चर्चा के लिए आयोजित एक संकट सुरक्षा बैठक के दौरान बोलते हुए मैक्रों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक तिहाई ऐसे हैं जिनकी उम्र 14 से 18 साल के बीच है। ऐसा लगता है कि कुछ युवा सड़कों पर उन वीडियो गेम्स को फिर से जी रहे हैं, जिसने उन्हें एडिक्ट बना दिया है।
यह है पूरा मामला
मंगलवार 27 जून को नेन्तेरे की एक सड़क पर दो पुलिस अफसरों ने एक कार को रोका। बहस के दौरान पुलिस अफसर ने पिस्टल निकाली और ड्राइवर नाहेल के सिर में गोली मार दी। ड्राइवर ने गाड़ी तेजी से दौड़ाई और कुछ दूर जाकर दुर्घटना का शिकार हो गई। इससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस अफसर को सस्पेंड कर दिया और उसे हिरासत में ले लिया गया। इसी घटना के विरोध में बीते तीन दिन से दंगे हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
हूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
34 mins agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
4 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
4 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
6 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
13 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
14 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
23 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines