हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

France Protest: नेपाल की तरह फ्रांस में भी विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग

France Protest: नेपाल में बीते दो दिनों से भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। अब फ्रांस भी उसी राह पर चल पड़ा है। यहां भी लोगों द्वारा संसद में अराजकता के चलते सड़कों पर लोगों का प्रदर्शन चल रहा है।

विज्ञापन

France Protest: नेपाल में इस समय जेन-जी विरोध प्रदर्शन के चलते सरकार गिर गई है। वहां लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के खिलाफ मोर्चा शुरू कर दिया था। नेपाल का बवाल खत्म हुआ ही नहीं था कि अब फ्रांस में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। फ्रांस भी इन दिनों सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। दरअसल, इस देश में अराजकता और संसद में अस्थिरता के चलते भीषण टकराव हो रहा है। इस प्रदर्शन का नाम ‘ब्लॉक एवरीथिंग’ दिया गया है।

पेरिस में 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

ताजा अपडेट के मुताबिक, प्रदर्शन के चलते 200 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस अभियान के चलते देश की पूरी परिवहन व्यवस्था खतरे में पड़ गई है। नकाब पहने प्रदर्शनकारियों ने अलग-अलग जगहों पर कचरों के डिब्बे और बैरिकेटिंग्स की मदद से सड़कें जाम कर दी हैं। मार्सिल जैसे शहरों में विद्रोहियों ने चौराहों को घेर लिया है। पुलिस पर बोतलें फेंकी जा रही है। राजधानी में रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है।

ये भी पढ़ें-नेपाल में सत्ता परिवर्तन के पीछे कौन, चीन या अमेरिका? जानें क्यों उठ रहे सवाल

विज्ञापन

पुलिस ने क्या बोला?

फ्रांस पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार किए गए ज्यादातर लोग पब्लिक ऑर्डर को फॉलो नहीं कर रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि जैसे-जैसे दिन बढ़ेंगे, भीड़ और बढ़ जाएगी, जिससे स्थिति और भी ज्यादा हिंसक हो सकती है। पुलिस कहती है कि आंदोलन ऐसे समय में हो रहा है जब देश को 24 घंटे के अंदर नए प्रधानमंत्री की जरूरत है।

80000 पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई

विश्वास मत खो चुके फ्रांस के पूर्व पीएम की जगह फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने ले ली है। दरअसल, फ्रांस बढ़ते कर्ज में डूब रहा है। पूर्व पीएम ने इसके लिए प्रस्ताव पेश किया था, जिसे संसद में खारिज कर दिया गया है। इससे पूरे फ्रांस की स्थिति बिगड़ गई है। हालात पर काबू पाने के लिए सरकार ने 80,000 से ज्यादा सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-नेपाल में फैली अस्थिरता का भारत पर क्या असर? अर्थव्यवस्था से लेकर सुरक्षा भी संकट में

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola