France News: फ्रांस में 72 साल के डोमिनिक पेलिकॉट नाम के एक शख्स पर अपनी पत्नी का कई लोगों से रेप कराने का इल्जाम था। इस केस में फ्रांस कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। रिपोर्ट् के मुताबिक, डोमिनिक ने दशकों तक अपनी पत्नी का दर्जनों लोगों से रेप कराया। इस केस में कोर्ट ने आरोपी पति को 20 साल की जेल की सजा का ऐलान किया। इस दौरान आरोपी की बेटी ने अपने पिता पर भरे कोर्ट में गुस्सा जाहिर किया।
क्या है पूरा केस?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोमिनिक पेलिकॉट नाम के शख्स पर अपनी पूर्व पत्नी गिसेले पेलिकॉट का रेप कराने का इल्जाम था। उसने पत्नी को नशीला पदार्थ देकर कई लोगों से रेप कराया। ऐसा एक दो बार नहीं बल्कि कई सालों तक चलता रहा। इसमें डोमिनिक पेलिकॉट के साथ करीब 50 अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। डोमिनिक को 20 साल और अन्य लोगों को कम से कम एक आरोप में जेल की सजा सुनाई गई है।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में भारत का ‘दुश्मन’ रिहा, मौत की सजा पा चुका लुफ्तोज्जमां बाबर बरी; असम भेजने थे हथियार… जानें मामला
इन 50 लोगों पर गिसेले के साथ बलात्कार करने का आरोप था। हालांकि इन सभी आरोपियों का कहना था कि उन्होंने बलात्कार नहीं किया, उनको लगा कि इन दोनों की मर्जी से इस सेक्स गेम में सबने हिस्सा लिया था।
बेटी ने कहा कुत्ते की मौत मरोगे
कोर्ट में जब इस मामले में सुनवाई चल रही थी, तब डोमिनिक को रोते हुए देखा गया। सजा के ऐलान के बाद डोमिनिक पेलिकॉट की बेटी कैरोलिन डेरियन ने अदालत में चिल्लाते हुए कहा कि तुम कुत्ते की तरह मरोगे। मैं कभी भी तुमसे मिलने नहीं जाऊंगी। तुम एक कुत्ते की तरह अकेले ही मर जाओगे। बेटी ने यह तब कहा जब डोमिनिक ने कोर्ट में आखिरी बयान देते हुए कहा कि उसने अपनी बेटी को कभी नहीं छुआ। मैं अपनी बेटी की आंखों में सीधे देखना चाहता हूं और उसे बताना चाहता हूं कि मैंने कुछ नहीं किया।
ये भी पढ़ें: Elon Musk को मारने की साजिश का पर्दाफाश? सोशल मीडिया यूजर्स का सनसनीखेज दावा
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
44 mins agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
2 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
3 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
7 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
7 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
17 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines