तुम कुत्ते की तरह मरोगे...पिता को बेटी की ये बद्दुआ क्यों? पत्नी के रेप से जुड़ा केस

France News: अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर अजनबियों से रेप करवाने वाले शख्स को 20 साल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में 50 अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया था।

France New rape trial

France News: फ्रांस में 72 साल के डोमिनिक पेलिकॉट नाम के एक शख्स पर अपनी पत्नी का कई लोगों से रेप कराने का इल्जाम था। इस केस में फ्रांस कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। रिपोर्ट् के मुताबिक, डोमिनिक ने दशकों तक अपनी पत्नी का दर्जनों लोगों से रेप कराया। इस केस में कोर्ट ने आरोपी पति को 20 साल की जेल की सजा का ऐलान किया। इस दौरान आरोपी की बेटी ने अपने पिता पर भरे कोर्ट में गुस्सा जाहिर किया।

क्या है पूरा केस?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोमिनिक पेलिकॉट नाम के शख्स पर अपनी पूर्व पत्नी गिसेले पेलिकॉट का रेप कराने का इल्जाम था। उसने पत्नी को नशीला पदार्थ देकर कई लोगों से रेप कराया। ऐसा एक दो बार नहीं बल्कि कई सालों तक चलता रहा। इसमें डोमिनिक पेलिकॉट के साथ करीब 50 अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। डोमिनिक को 20 साल और अन्य लोगों को कम से कम एक आरोप में जेल की सजा सुनाई गई है।

इन 50 लोगों पर गिसेले के साथ बलात्कार करने का आरोप था। हालांकि इन सभी आरोपियों का कहना था कि उन्होंने बलात्कार नहीं किया, उनको लगा कि इन दोनों की मर्जी से इस सेक्स गेम में सबने हिस्सा लिया था।

बेटी ने कहा कुत्ते की मौत मरोगे

कोर्ट में जब इस मामले में सुनवाई चल रही थी, तब डोमिनिक को रोते हुए देखा गया। सजा के ऐलान के बाद डोमिनिक पेलिकॉट की बेटी कैरोलिन डेरियन ने अदालत में चिल्लाते हुए कहा कि तुम कुत्ते की तरह मरोगे। मैं कभी भी तुमसे मिलने नहीं जाऊंगी। तुम एक कुत्ते की तरह अकेले ही मर जाओगे। बेटी ने यह तब कहा जब डोमिनिक ने कोर्ट में आखिरी बयान देते हुए कहा कि उसने अपनी बेटी को कभी नहीं छुआ। मैं अपनी बेटी की आंखों में सीधे देखना चाहता हूं और उसे बताना चाहता हूं कि मैंने कुछ नहीं किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ