मानव तस्करी के शक में फ्रांस में रोके गए विमान ने 300 से ज्यादा भारतीयों के साथ भरी उड़ान, कल पहुंचेंगे भारत

Grounded plane with Indians leaves France : मानव तस्करी के शक में फ्रांस में रोके गए विमान को भारत के लिए रवाना कर दिया गया है। इस विमान में 300 से ज्यादा भारतीय सवार थे जिन्हें फ्रांस में हिरासत में ले लिया गया था।

Representative Image (Pixabay)

Representative Image (Pixabay)

Grounded plane with Indians leaves France : फ्रांस में पेरिस के पास मानव तस्करी के शक में एक विमान को रोका गया था और उसमें सवाल 300 से अधिक भारतीयों को हिरासत में ले लिया गया था। सोमवार की शाम वह विमान भारत के लिए रवाना हो गया। यह विमान कल भारत पहुंचेगा। फ्रांस की पुलिस की ओर से क्लीन चिट मिलने के बाद विमान ने उड़ान भरी।

विज्ञापन

यह विमान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से निकारागुआ जा रहा था। जानकारी के अनुसार ये भारतीय निकारागुआ से अमेरिका जाने वाले थे। विमान को इसलिए रोका गया था क्योंकि फ्रांस की पुलिस को सूचना मिली थी कि इसमें मानव तस्करी के संभावित विक्टिम हो सकते हैं। जिसके आधार पर यह एक्शन लिया गया।

विज्ञापन

इसे लेकर फ्रांस में भारत के दूतावास ने फ्रेंच सरकार और एयरपोर्ट को इस समस्या का जल्दी समाधान करने के लिए धन्यवाद भी कहा है। बता दें कि फ्रांस में इन यात्रियों के साथ दो दिन तक पूछताछ की गई और इसके बाद विमान को भारत जाने की इजाजत दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी भारतीय यात्री यूएई में काम करते हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विमान में सवार इन भारतीय यात्रियों में 11 नाबालिग भी हैं। जांच के दौरान सभी को एयरपोर्ट पर रोका गया और वहीं इनके रुकने-खाने की व्यवस्था भी की गई थी। विमान को भारत भेजने का फैसला तब लिया गया जब फ्रांस की एक अदालत ने कहा कि इन यात्रियों को और समय तक रोकना अवैध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ