हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

72 साल की पत्नी को ड्रग्स देता, रेप करवाता फ‍िर वीडियो बनाता, 10 साल में 90 बार अजनब‍ियों से करवाई दरिंदगी

World News in Hindi: एक महिला के साथ दरिंदगी का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। इस महिला को पहले ड्रग्स दी जाती थी। फिर उसके साथ घिनौना काम किया जाता था। एक छोटे से सुराग की वजह से पूरा भेद खुल गया। अब पुलिस ने कई आरोपियों को संदेह के घेरे में लिया है। विस्तार से पूरा मामला जानते हैं।

विज्ञापन

World Latest News: एक महिला के साथ दरिंदगी के मामले में पुलिस ने उसके पति को अरेस्ट किया है। मामला चौंकाने वाला है। जो फ्रांस में सामने आया है। एक पति अपनी पत्नी को ड्रग्स देकर बेहोश करता था। फिर अजनबी लोगों को बुलाकर उससे रेप करवाता। ये सिलसिला 10 साल से चल रहा है। आरोपी ने कबूल किया है कि वह पत्नी के साथ 90 से ज्यादा बार रेप करवा चुका है। वारदात 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ हुई।

जिसने लंबे समय तक दरिंदगी का दंश झेला। बेहोशी की हालत में दर्जनों लोग उससे रेप करते। लेकिन उसे पता नहीं लगता। लेकिन मामला 2020 में उजागर हो गया। 71 वर्षीय फ्रांसीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी डोमिनिक पी के खिलाफ अब ट्रायल शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि मामले में 52 लोगों से अधिक आरोपी बनाए गए हैं। एविग्नन में सामने आए मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। 72 आरोपियों ने 10 साल में महिला से 92 बार रेप किया।

72 लोगों ने किया रेप

मामला सामने आने के बाद पूरे फ्रांस में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग होने लगी है। महिला का पति ईडीएफ से सेवानिवृत्त है। जो रात को महिला को नशा देता था। जब वह बेहोश हो जाती तो आरोपियों को पति बुलाकर लाता। उसके साथ रेप किया जाता। महिला के साथ जिन 72 लोगों ने रेप किया, पुलिस को उनकी पहचान करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 52 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया। ये सभी आरोपी 26 से 74 साल के बीच के हैं। महिला को इतना ज्यादा नशा दिया जाता था कि उसे दरिंदगी का पता ही नहीं लगता था। न्यायाधीश रोजर अराता ने बताया कि सभी मुकदमों की सुनवाई एक साथ होगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:पूछा था होमवर्क, 11 लड़कों ने कर दिया गैंगरेप; वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल…छात्रा की रुला देने वाली आपबीती

महिला के वकील स्टीफन बेबोन्यू ने इस बाबत अपील की थी। जिसको स्वीकार कर लिया गया है। आरोपी के वकील एंटोनी कैमस ने स्वीकार किया है कि केस काफी मुश्किल है। फिर भी वे अपने मुवक्किल के लिए लड़ेंगे। पी के खिलाफ जांच उसकी करतूत सामने आने के बाद हुई थी। आरोपी सितंबर 2020 में एक शॉपिंग सेंटर में महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाते पकड़ा गया था। जिसके बाद पुलिस को उसके कंप्यूटर से बेहोश पत्नी के अश्लील वीडियो और फोटो मिले थे। जिसमें आरोपी के माजान के प्रोवेंस स्थित घर में पत्नी से रेप करवाने का पता लगा था।

विज्ञापन

1991 में रेप और मर्डर कर चुका आरोपी

पी पत्नी को ट्रैंक्विलाइजर नाम की ड्रग्स देकर बेहोश करता था। वह ऑनलाइन लोगों से संपर्क करता था। कुछ लोग 1 बार तो कुछ 6 बार पत्नी के साथ रेप कर चुके हैं। पुलिस के सामने उसने दावा किया कि एक स्वास्थ्य कर्मी ने उससे कुकर्म किया था। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। क्योंकि आरोपी के खिलाफ 1991 में मर्डर और रेप का केस दर्ज हो चुका है। आरोपी 1999 में भी रेप के प्रयास मामले में नामजद हो चुका है। वह महिलाओं को न्यूड देख खुश होता था। पुलिस ने अभी उसके मानसिक रोगी होने की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें:इंसान नहीं हैवान! 20 साल में 1600 लड़कियों से किया रेप; बनाए वीडियो…एक चादर ने खोल दिया राज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola