इजरायल फिलिस्तीन के गाजा में लगातार हमले कर रहा है। इसे लेकर फ्रांस के बाद अब ब्रिटेन ने भी इजरायल को चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री कीर स्टामर ने ऐलान किया है कि अगर इजरायल सीजफायर (युद्धविराम) के लिए सहमत नहीं होता है तो सितंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की बैठक में ब्रिटेन फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे देगा।
ब्रिटेन ने इजरायल के सामने रखी शर्तें
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टामर का कहना है कि यह मान्यता संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) से पहले दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इजरायल को गाजा में हमले रोकने होंगे। उसे अब स्थायी शांति प्रक्रिया शुरू करनी होगी। साथ ही उसे गाजा की जमीन पर कब्जा नहीं करना होगा। इजरायल इन शर्तों का मानता है तो फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र नहीं घोषित किया जाएगा। अगर इजरायल की नेतन्याहू सरकार इन शर्तों को नहीं मानती है तो ब्रिटेन अपने स्तर पर फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्वीकार कर लेगा।
फ्रांस भी फिलिस्तीन को मान्यता देने की कर चुका है घोषणा
ब्रिटेन से पहले फ्रांस भी फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप मान्यता देने की घोषणा कर चुका है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हाल ही में इसकी घोषणा की थी। अब ब्रिटेन ने भी फ्रांस का समर्थन कर फिलिस्तीन को राष्ट्र बनाने की पहल की है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी देशों के इस कदम से इजरायल पर अंतरराष्ट्रीय दबाव और बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: इजराइल पर भारी पड़े हूती विद्रोही, 24 घंटों में 4 बड़े हमले से उड़ी Netanyahu की नींद
ट्रंप से मुलाकात के बाद नेतन्याहू लेंगे फैसला
इजरायल पीएम नेतन्याहू अब ब्रिटेन और फ्रांस के इस कदम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप से मुलाकात करने के बाद ही नेतन्याहू सीजफायर को लेकर फैसला करेंगे।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
5 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
10 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
17 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
18 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
20 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines