---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

PM Modi in France: ‘मेक इन इंडिया में फ्रांस एक महत्वपूर्ण भागीदार…’, पेरिस में बोले पीएम मोदी, इमैनुएल भारत भेजेंगे 30 हजार स्टूडेंट

PM Modi in France: प्रधान मंत्री मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। शुक्रवार को वे पेरिस के एलीसी पैलेस पहुंचे, जहां रेड कार्पेट पर उनका राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वागत किया। इसके बाद इमैनुएल के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 […]

---विज्ञापन---

PM Modi in France: प्रधान मंत्री मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। शुक्रवार को वे पेरिस के एलीसी पैलेस पहुंचे, जहां रेड कार्पेट पर उनका राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वागत किया। इसके बाद इमैनुएल के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हम पिछले 25 वर्षों की मजबूत नींव के आधार पर अगले 25 वर्षों का रोडमैप बना रहे हैं। इसके लिए साहसिक एवं महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किये जा रहे हैं। भारत के लोगों ने स्वयं को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प ले लिया है। इस यात्रा में हम फ्रांस को एक स्वाभाविक भागीदार के रूप में देखते हैं।

रक्षा संबंधों को भारत-फ्रांस संबंधों की नींव बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। प्रधान मंत्री ने कहा कि चाहे वे पनडुब्बियां हों या भारतीय नौसेना के जहाज हम मिलकर न केवल अपनी बल्कि अन्य मित्र देशों की आवश्यकताओं को भी पूरा करना चाहते हैं।

---विज्ञापन---

इंडियन ऑयल और फ्रांस की टोटल कंपनी के बीच अहम करार

पीएम मोदी ने कहा कि मैं तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) निर्यात करने के लिए इंडियन ऑयल और फ्रांस की टोटल कंपनी के बीच दीर्घकालिक समझौते का स्वागत करता हूं, इससे स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

---विज्ञापन---

जल्द फ्रांस में लॉन्च होगा UPI

प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि सरकार जल्द ही फ्रांस में भारत का यूनिक पेमेंट इंटरफेस (UPI) लॉन्च करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम मार्सिले शहर में एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलेंगे। हम फ्रांस में पढ़ रहे भारतीय मूल के लोगों को दीर्घकालिक वीजा देने के फैसले का स्वागत करते हैं। मैं फ्रांसीसी विश्वविद्यालयों को भारत में अपने परिसर स्थापित करने के लिए आमंत्रित करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय एथलीट अगले साल के पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं।

---विज्ञापन---

मैक्रों बोले- हम भारत भेजेंगे 30 हजार स्टूडेंट

उधर, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि हम युवाओं को नहीं भूल सकते। 2030 तक हम 30,000 फ्रांसीसी छात्रों को वहां (भारत) भेजना चाहते हैं। उन युवा भारतीयों के लिए जो फ्रांस में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, हम चाहते हैं एक अनुकूल वीजा नीति बनाएं। उन्होंने बैस्टिल डे परेड में शामिल पंजाब रेजीमेंट की सराहना की।

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने चंद्रयान की सफल लॉन्चिंग पर जताया हर्ष

चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच हुए समझौतों पर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि आज चंद्रयान-3 (Chandrayaan3) की सफल लॉन्चिंग पर पूरा भारत उत्साहित है। यह हमारे वैज्ञानिकों की एक बड़ी उपलब्धि है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और फ्रांस का पुराना और गहरा सहयोग रहा है। हमारी अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच नए समझौते हुए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sonam Chishti: योगी सरकार की मंत्री सोनम ने UP के अफसरों को अगले जन्म किन्नर बनने का दिया श्राप, जानें क्यों?

First published on: Jul 14, 2023 10:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola