Four people brutally murdered in america: संयुक्त राज्य अमेरिका में दो बच्चों समेत दंपति की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। हमलावरों ने परिवार को 3 कुत्तों का भी मर्डर कर दिया। वारदात रोमियोविले की बताई जा रही है। जो इलिनोइस, शिकागो से लगभग 35 मील (56.3 किमी) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यहां दंपति और उनके दो बच्चों की हत्या की गई है। पुलिस ने कहा है कि ये टारगेट किलिंग है। पुलिस को मामले की सूचना परिवार के रिश्तेदार ने दी। जिसके बाद रोमियोविल पुलिस ने दंपति और दोनों बेटों समेत तीनों कुत्तों के शव बरामद कर लिए।
रविवार शाम को 8.45 बजे वारदात का पता रिश्तेदार को तब लगा, जब दंपति में से कोई एक वहां काम पर नहीं गया। जिसके बाद कॉनकॉर्ड एवेन्यू स्थित आवास पर रिश्तेदार पहुंचा। मौके पर आया तो घर में खून बिखरा था। यहां पर 38 वर्षीय अल्बर्टो रोलन और 32 वर्षीय जोरैदा बार्टोलोमेई के अलावा 7 और 9 साल के बेटे के शव मिले। जिनको शूट किया गया था। साथ में 3 कुत्तों की बॉडी मिल गई, जिनको भी गोली मारी गई थी।
हत्या के 16 से 24 घंटे बाद मिले शव
रोमियोविले पुलिस विभाग के उप प्रमुख क्रिस बर्न ने वारदात को लेकर साफ किया कि ये टारगेट किलिंग है। मौके से काफी सबूत पुलिस को मिले हैं। जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। पुलिस ने आशंका जाहिर की कि हत्याकांड को लगभग शनिवार रात 9 बजे से रविवार को सुबह 5 बजे के बीच अंजाम दिया गया है। लेकिन पुलिस को जब तक पता लगा, तब तक लगभग 16 से 24 घंटे बीत चुके थे। हैरानी की बात है कि पड़ोसियों ने भी किसी प्रकार की गोलियां चलने की आवाज नहीं सुनी।
पुलिस का भरोसा-जल्द मामले का करेंगे खुलासा
एक पड़ोसी ने बताया कि जहां गोलीकांड हुआ। उस रास्ते के ठीक सामने भतीजी का शयनकक्ष है। लेकिन कुछ पता नहीं लगा। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। वह काफी शांत रहता था। एक पड़ोसी ने कहा कि उसका एक कुत्ता कुछ भी होने पर भौंकता है। लेकिन वारदात के समय वह भी चुप रहा। हालांकि पुलिस ने कहा है कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसे जल्द अरेस्ट किया जाएगा।
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
10 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines