Tesla की इलेक्ट्रिक कार डिवाइडर से टकराई, 4 लोग जिंदा जले
Four Indians killed as their Tesla crashes into divider: पुलिस के अनुसार कार की बैटरी में ब्लास्ट के बाद आग लगी थी। आग लगने के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Four Indians killed as their Tesla crashes into divider: तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार गुरुवार आधी रात के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तेज धमाके के बाद आग लग गई। आग लगने से कार में मौजूद 4 लोग जिंदा जल गए और चारों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों की पहचान Keta Gohil और उसके भाई Nil Gohil के रूप में हुई है। पुलिस मरने वाले दो अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
ये हादसा कनाडा में हुआ है, मरने वाले दोनों बहन-भाई गुजरात के Godhra के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार कार Tesla की थी, प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि उसकी बैटरी में आग लगी, जिससे ये हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि कार सेल्फ ड्राइव मोड में थी या फिर ड्राइवर उसे चला रहा था।
Canada पुलिस के अनुसार ये हादसा Toronto के पास हुआ था। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। मरने वाले के परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई है। घटनास्थल के आसपास स्थिति सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चलती कार में ब्लास्ट के बाद आग लगी थी।
कार में आग लगने के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने रुककर मदद करने की कोशिश की। एक बाइक सवार ने कार का शीशा तोड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन आग इतनी तेज थी कि वह शीशा नहीं तोड़ पाया। इसके बाद राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और दमकल विभाग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक चारों लोग जलकर मर चुके थे। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.