Joe Biden Prostate Cancer: US के पूर्व राष्ट्रपति गंभीर बीमारी से पीड़ित, जानें क्या बोले ट्रंप?

Joe Biden Prostate Cancer: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हो गए हैं, जो हड्डियों तक फैल चुका है। उनके ऑफिस की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है और बताया गया कि वे फिलहाल परिवार के साथ उपचार के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

Donald Trump

Joe Biden Prostate Cancer: पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडनपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कैंसर से पीड़ित हो गए हैं। रविवार को उनके ऑफिस की तरफ से ये जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह की शुरुआत में उनमें लक्षण दिखने के बाद डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया था। नियमित शारीरिक जांच के दौरान उनके प्रोस्टेट में एक छोटी गांठ पाई गई थी, जिसके कारण विस्तृत जांच की गई,इसके बाद शुक्रवार तक डॉक्टरों ने प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि कर दी थी।

विज्ञापन

ऑफिस की तरफ से की गई पुष्टि

पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के ऑफिस की तरफ से जारी किए गए के बयान में बताया गया है कि 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को ” प्रोस्टेट कैंसर के आक्रामक रूप ” का पता चला है, जो हड्डियों तक फैल गया है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ उपचार विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या बोले ट्रंप ?

वहीं मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि मेलानिया और मैं जो बिडेन के बारे में सुनकर दुखी हैं। हम जिल और परिवार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और जो के शीघ्र और सफल स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ