अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर होगी वापसी! एलन मस्क ने पोल कर लोगों से मांगी राय

Elon Musk, Donald Trump, Donald Trump Arrest, Joe Biden, USA News

Donald Trump: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने संकेत दिया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी हो सकती है। मस्क ने ट्रंप की ट्विटर पर वापसी को लेकर अपने अकाउंट पर एक पोल शुरु किया है और लोगों से राय मांगी है।

विज्ञापन

कैपिटल हिंसा के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया था। ट्विटर की कमान संभालने के बाद मस्क ने ट्रंप के अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का वादा किया था। करने के महीनों बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खाते को बहाल किया जाना चाहिए या नहीं, इस पर एक ट्विटर पोल पोस्ट किया।

विज्ञापन

पोल शुरू होने के बाद अब तक 4 मिलियन से अधिक वोट हो चुके हैं, जिसमें लगभग 55.5% उत्तरदाताओं ने हां में मतदान किया है। एक अन्य ट्वीट में मस्क ने लिखा, “वोक्स पोपुली, वोक्स देई,”। ये लैटिन में लिखा गया एक वाक्य है जिसका मोटे तौर पर अर्थ होता है, “लोगों की आवाज़ भगवान की आवाज़ है।”

विज्ञापन

शुक्रवार को मस्क ने कहा था कि ट्रम्प के अकाउंट को वापस लाने का निर्णय अभी किया जाना बाकी है। इसके अलावा ट्विटर ने कुछ अन्य विवादास्पद अकाउंट्स को बहाल कर दिया था, जिन्हें पहले प्रतिबंधित या निलंबित कर दिया गया था। इनमें बेबीलोन बी और कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन के अकाउंट्स भी शामिल हैं।

मस्क ने अपनी नई ट्विटर पॉलिसी घोषित की

एलन मस्क ने शुक्रवार को एक नई मॉडरेशन पॉलिसी की घोषणा की है। मस्क ने कहा कि नई ट्विटर पॉलिसी के तहत नफरत वाले ट्वीट्स को डीबूस्ट और डीमॉनेटाइज किया जाएगा, इसलिए ट्विटर पर कोई प्रचार नहीं कर पाएगा। आप किसी के ट्वीट को तभी देख पाएंगे, जब उसे खुद से ढूंढेंगे। यह ठीक उसी तरह है, जैसा कि इंटरनेट के बाकी माध्यमों में होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ