Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Donald Trump On Twitter: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वापस आ गए हैं। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने उनके अकाउंट को फिर से बहाल कर दिया है। बता दें कि एक दिन पहले मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोल डालकर लोगों से पूछा था कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट को बहाल किया जाना चाहिए या फिर नहीं।
मस्क ने ट्वीट किया, “लोगों ने बात की है। ट्रंप को बहाल किया जाएगा।” उन्होंने लैटिन वाक्यांश “वोक्स पोपुली, वोक्स देई” का भी इस्तेमाल किया, जिसका शाब्दिक अर्थ है “लोगों की आवाज़ ईश्वर की आवाज़ है”।
The people have spoken.
Trump will be reinstated.
Vox Populi, Vox Dei. https://t.co/jmkhFuyfkv
— Elon Musk (@elonmusk) November 20, 2022
शनिवार को एलन मस्क ने एक ट्विटर पोल शुरू किया था। उन्होंने पूछा, “पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को बहाल करें?” परिणामों में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर उनकी वापसी का विरोध करने वालों की तुलना में ‘हां’ वालों के बीच मामूली अंतर देखा गया। करीब 51.8 फीसदी यूजर्स चाहते हैं कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की ट्विटर पर वापसी हो।
मस्क ने पहले जॉर्डन पीटरसन और व्यंग्यात्मक वेबसाइट बेबीलोन बी से जुड़े अकाउंट्स को भी बहाल किया था। एलन मस्क ने यह पोल ऐसे समय में कराया था जब ट्विटर पर छटनी और बाहर निकलने का दौर चल रहा है। मस्क के अधिग्रहण के तीन सप्ताह से भी कम समय में लगभग आधे से अधिक कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया है।
Reinstate former President Trump
— Elon Musk (@elonmusk) November 19, 2022
डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्हें ट्विटर पर लौटने में कोई दिलचस्पी नहीं है, जिसे हिंसा भड़काने के आरोप में सोशल मीडिया सेवा से प्रतिबंधित कर दिया गया था। ट्रंप ने कहा था कि ट्विटर पर वापसी का कोई कारण नहीं दिख रहा है। उन्होंने इससे पहले भी कहा था कि वे अपने ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (TMTG) स्टार्टअप द्वारा विकसित ऐप, अपने नए प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल के साथ बने रहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।