Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। ट्रंप ने 2024 में राष्ट्रपति चुनाव अभियान शुरू करने के लिए अपना उम्मीदवारी पत्र दाखिल किया। औपचारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने वाले रिपब्लिकन और डेमोक्रेट पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप पहले प्रमुख दावेदार हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा किअमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए मैं आज रात संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं। ट्रम्प ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो एस्टेट में ये घोषणा की। बता दें कि एक हफ्ते पहले ही अमेरिका में मध्यावधि चुनाव खत्म हुए हैं जिसमें रिपब्लिकन कांग्रेस में उतनी सीटें जीतने में नाकाम रहे जितनी उन्हें उम्मीद थी।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावेदारी का ऐलान करते ही बाइडेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाइडेन सरकार में अमेरिका की छवि को नुकसान हुआ है। मैं कोशिश करूंगा कि इस सरकार को 4 और साल ना मिले। उन्होंने कहा कि बाइडेन सरकार ने लाखों अमेरिकियों का काफी नुकसान किया है।
2020 में चुनाव हारे थे ट्रंप
बता दें कि प्रतिनिधि सभा द्वारा दो बार महाभियोग चलाने के बाद ट्रम्प डेमोक्रेट जो बिडेन से 2020 का चुनाव हार गए थे। ट्रंप की उम्मीदवारी से पहले उनके शीर्ष सहयोगी और लंबे समय से सलाहकार जेसन मिलर ने कहा था कि ट्रम्प मंगलवार को घोषणा करने जा रहे हैं कि वह राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। मिलर ने 2016 और 2020 में ट्रम्प के लिए प्रचार और काम किया था।
15 नवंबर को ट्रंप ने किया था ये ऐलान
ट्रंप ने 15 नवंबर को अपने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि 16 नवंबर का दिन हमारे देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक होगा। बता दें कि 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन के सामने ट्रंप को हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में ट्रंप तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतरेंगे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
1 hr agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
5 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
8 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
17 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
22 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
23 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
23 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines