अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ व्यापार करने की इच्छा करने के कारण भारत के साथ संबंधों को खत्म कर दिया है। भारत के साथ दशकों से चले आ रहे पुराने रिश्तों को खत्म कर दिया है। कई दिनों से ट्रंप ने भारत को लेकर कई कड़े फैसले लिए हैं, जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना भी की गई है।
ट्रंप ने भारत के साथ अपने रिलेशन को नकारा- जेक सुलिवन
अमेरिका ने भारत के साथ संबंध बनाने के लिए काम किया है, एक ऐसा देश जहां टेक्निक, इकोनॉमिक्स और कई मुद्दों पर जुड़ना चाहिए। पाकिस्तान की ट्रंप परिवार के साथ व्यापार करने की इच्छा के कारण उन्होंने भारत के साथ रिश्तों को नजरअंदाज कर दिया है।
भारत पर लगा 50 % का टैरिफ
सुलिवन ने आगे बताया कि भारत द्वारा इम्पोर्ट सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है , जिसमें रूस से तेल खरीदने पर 25% का फाइन भी शामिल है। इससे पहले अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने कहा कि भारत और अमेरिका अपने बीच व्यापार से जुड़े मतभेदों को सुलझा लेंगे। क्योंकि उनके मुताबिक नई दिल्ली के मूल्य चीन और रूस की तुलना में वाशिंगटन के ज्यादा पास हैं।
अन्य देश सोचने पर होंगे मजबूर
सुलिवन ने बताया कि इस कदम से कनाडा, जर्मनी और जापान जैसे अन्य देश भी यह सोचेंगे कि कल हमारे साथ भी यही हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे दोस्त और दुनिया के अन्य देश यह सोचने लगे कि अमेरिका पर भरोसा करें या न करें। भारत के साथ जो भी हो रहा है, उसका असर हमारे रिलेशन पर ही नहीं बल्कि दुनिया भर भी हो सकता है।
प्रेसिडेंट ट्रंप और आसिम मुनीर की मुलाकात
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और ट्रंप ने व्हाइट हाउस में 2024 मुलाकात की थी। इस मीटिंग में दोनों ने बिजनेस, इकोनॉमिक डेवलपमेंट और क्रिप्टोकरेंसी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी। ट्रंप ने पाक के साथ एक बिजनेस डील का ऐलान करते हुए भारत के सामानों पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।
ये भी पढ़ें- भारत-अमेरिका तनाव पर अमेरिकी वित्त मंत्री का बड़ा बयान, जल्द मतभेदों का निकालेंगे समाधान
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
4 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
12 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
13 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
14 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
16 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
18 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
20 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
21 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines