Ash Carter Dies: अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव ऐश कार्टर का 68 साल की उम्र में मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कार्टर ने बराक ओबामा की अध्यक्षता में अमेरिका के 25वें रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया था। देश की सेना में सेवा देने वाले ट्रांसजेंडर समुदाय पर से प्रतिबंध हटाने के लिए उनकी व्यापक रूप से सराहना की गई थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐश कार्टर के निध पर उन्हें असाधारण ईमानदारी के व्यक्ति के रूप में याद किया। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में बाइडेन ने कहा कि जब मैं ऐश कार्टर के बारे में सोचता हूं, तो मैं असाधारण ईमानदारी के व्यक्ति के बारे में सोचता हूं।
अभी पढ़ें – ‘भारत-चीन को बातचीत के जरिए आपसी मुद्दों को सुलझाना चाहिए’, विदाई भाषण में बोले चीनी राजदूत
बाइडेन ने कहा कि मैं उस वक्त उपराष्ट्रपति था और राष्ट्रपति ओबामा के साथ मिलकर हमने दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई बल की महिलाओं और पुरुषों के लिए हमारी सेना की तैयारी, तकनीकी बढ़त और दायित्व सुनिश्चित करने के लिए ऐश कार्टर की सलाह पर भरोसा किया था।
पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने भी शोक व्यक्त किया
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, “आज हम पूर्व रक्षा सचिव ऐश कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। मिशेल और मैं ऐश की पत्नी, बच्चों और उनसे प्यार करने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर कार्टर के निधन को लेकर शोक व्यक्त किया। जयशंकर ने एक ट्वीट में लिखा, “अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव ऐश कार्टर के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा।” जयशंकर ने कहा कि वे हमारे रक्षा संबंधों के प्रबल समर्थक थे। वह एक वैश्विक रणनीतिकार भी थे।
अभी पढ़ें – डोमिनिक राब ब्रिटेन के नए उप-प्रधानमंत्री नियुक्त, कैबिनेट में हुए यह बड़े फेरबदल
एक रक्षा विचारक और रणनीतिकार के रूप में जाने जाने वाले कार्टर एक परमाणु विशेषज्ञ, तीन बार पेंटागन के कार्यकारी बजट गुरु और शिक्षाविद थे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
10 mins agoLIVE: सौरव औरआशुतोष केस से जुड़े मजिस्ट्रेट को धमकी मामले में FIR दर्ज
20 mins agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
9 hrs ago'देर ना हो जाए, बॉर्डर बंद करो...', फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का बड़ा बयान
10 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री ने ट्रंप को ललकारा, बोले-बम गिराया तो बख्शेंगे नहीं
14 hrs agoइंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान को निशाने पर लिया, गवाही सुन भाग गए राजदूत
15 hrs agoफ्रांस-इटली के बाद पुर्तगाल में भड़के GenZ, जानें सड़कों पर क्यों उतरे लोग?
17 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
21 hrs agoफ्रांस का लिमोज टाउन हॉल हिंसक झड़पों में तबाह, धू-धू कर जली ऐतिहासिक इमारत
22 hrs agoअफगान फोर्स के साथ झड़प में 7 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, डूरंड लाइन पर फिर तनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines