पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया, जिसमें पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने नष्ट कर दिए गए. इसके बाद दोनों देश युद्ध के मुहाने पर आ खड़े हुए थे. हालांकि पाकिस्तान ने युद्ध विराम की घोषणा कर दी. इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि उन्होंने ही युद्ध रुकवाया है. हालांकि भारत ने इससे हमेशा इनकार किया है. इसके बाद ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाया और कई ऐसे कदम उठाए, जिसका सीधा असर भारत या भारतीयों पर पड़ा. अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर पूर्व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) प्रमुख विक्रम सूद ने बड़ा बयान दिया है.
ट्रंप को लेकर क्या बोले पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद?
ANI को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान संबंध हाल ही में मजबूत हुए हैं क्योंकि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संघर्ष विराम में अपनी भूमिका के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे का खंडन किया है. पूर्व रॉ प्रमुख ने अमेरिका में डीप स्टेट की भूमिका पर जोर दिया, जो भारत की आर्थिक प्रगति में बाधा बन रहा है.
विक्रम सूद ने कहा, “यह (अमेरिका-पाकिस्तान संबंध) ट्रंप की निजी नाराज़गी से शुरू हुआ, जब हमने डोनाल्ड ट्रंप को तथाकथित ‘युद्धविराम’ का श्रेय देने से इनकार कर दिया. इसके बाद पाकिस्तानी डोनाल्ड ट्रंप के सामने घुटनों के बल बैठ गए और बोले, ‘शुक्रिया, मेरे प्रभु. आप नोबेल पुरस्कार के योग्य हैं.'”
अमेरिका नहीं चाहता भारत करे तरक्की
उन्होंने कहा कि डीप स्टेट यही तो कर रहा है. वे नहीं चाहते कि भारत आर्थिक रूप से तरक्की करे. अमेरिका भारत की आर्थिक वृद्धि से भयभीत है, क्योंकि भारत और चीन अब दो बड़ी आर्थिक शक्तियां हैं. उन्होंने कहा कि इसका कोई राष्ट्रवादी हित नहीं है क्योंकि जब भी हम राष्ट्रवाद की बात करते हैं, वे इसे हिंदू राष्ट्रवाद बना देते हैं. डर यह है कि चीन में एक बड़ी आर्थिक शक्ति है और उन्होंने चीन से सबक सीख लिया है.
यह भी पढ़ें : इजरायल विदेश मंत्रालय ने जारी की गिरफ्तार थनबर्ग और पाक के पूर्व सांसद की तस्वीर, यूरोप भेजने की तैयारी
क्या होता है डीप स्टेट?
डीप स्टेट को लेकर विक्रम सूद ने कहा, “इस शब्द का पहली बार इस्तेमाल तुर्की में हुआ था, जहां खुफिया, सैन्य और सेना प्रमुख एक कार दुर्घटना में मारे गए थे. उनके साथ ड्रग डीलर भी था, जिसके पास सारा पैसा, ड्रग्स और हथियार थे. डीप स्टेट इसी तरह काम करता है.” उन्होंने कहा कि डीप स्टेट का अर्थ विकसित हो गया है और अब इसमें कॉरपोरेट, सैन्य खुफिया विभाग और अन्य शक्तिशाली वर्ग के लोग शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने एएनआई को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डीप स्टेट का हिस्सा नहीं हैं.
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
2 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
5 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
6 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
9 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
11 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
15 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
18 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines