हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान में 50 आतंकी संगठन मौजूद, पाक के पूर्व प्रधानमंत्री का वीडियो वायरल

India-Pakistan Tension: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो करीब 9 साल पुराना है। इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री भारत के एक न्यूज चैनल पर इंटरव्यू के दौरान एंकर से बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का वीडियो वायरल

India-Pakistan Tension: भारतीय-पाकिस्तान तनाव के बीच पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो करीब 9 साल पुराना है। इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री भारत के एक न्यूज चैनल पर इंटरव्यू के दौरान एंकर से बात कर रहे हैं। इसी बातचीत के दौरान एंकर के एक सवाल पर इमरान कहते हैं कि पाकिस्तान में 50 आतंकी संगठन हैं।

वॉयस सैंपल से शुरू होती है बात

वायरल वीडियो में चैनल के एंकर कहते हैं कि हिन्दुस्तान चाह रहा है कि लखवी का जो वॉयस सैंपल है वो मिल जाए, लेकिन लटका हुआ है मामला। इस बीच इमरान खान बोलते हैं कि लखवी कौन हैं। इस पर एंकर कहते हैं कि आप लखवी को नहीं जानते। इसके बाद इमरान खान जो कहते हैं तो वो चौंकाने वाला होता है।

10 सालों में देखीं अनगिनत लाशें

इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कहते हैं कि हमने अपनी आंखों से पिछले करीब 10 सालों में बहुत लाशें देखीं हैं। हमने अस्पतालों में देखा है कि किसी की बाजू नहीं है किसी की टांगे उड़ी हुई हैं। मुझे आप बता रहे हैं एक आतंकी, पाकिस्तान के अंदर 50 तालिबान डिफरेंटस टेरेरिस्ट ग्रुप्स हैं।

किस-किस का नाम बताऊं

इमरान खान आगे कहते हैं कि तो आप मुझे कह रहे हैं किसी एक का नाम बताएं। मैं आपकों किस-किस का नाम बताऊं। एक का नाम खत्म होता है तो दूसरे का नाम निकल आता है।

आपके मुल्क में कुछ हुआ ही नहीं

इमरान कहते हैं कि देखें पाकिस्तान जो भी आप कह रहे हैं ना, आपके मुल्क में कुछ हुआ ही नहीं, जो हमारे यहां हर रोज हो रहा है। आपको अंदाजा ही नहीं। आप पाकिस्तान के अखबार उठाकर देखें, इतने कराची में मर गए, इतने बलूचिस्तान में मर गए, इतने कबायली इलाकों में मर गए और फिर बड़ा धमाका होता है शहरों में। आपसे ज्यादा पाकिस्तानी चाहते हैं कि हम दहशतगर्दों पर काबू पाएं। यह इंटरव्यू उन्होंने ABP न्यूज चैनल पर करीब 9 साल पहले दिया था। वह उस दौरान एक कार्यक्रम में भाग लेने भारत आए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें