Former OpenAI Ceo Sam Altman Joins Microsoft: OpenAI के को-फाउंडर और पूर्व CEO सैम ऑल्टमैन ने माइक्रोसॉफ्ट जॉइन कर ली है। इसके साथ ही वे अब OpenAI को टक्कर देने की तैयारी में जुट गए हैं, क्योंकि अब वे माइक्रोसॉफ्ट में AI के लिए काम करेंगे। वे कंपनी की नई एडवांस AI रिसर्च टीम को लीड करेंगे। माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने इसकी जानकारी X अकाउंट पर ट्वीट करके दी। नडेला के अनुसार, ऑल्टमैन के अलावा OpenAI के पूर्व प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन और कुछ अन्य कर्मचारी भी माइक्रोसॉफ्ट जॉइन करेंगे। मिलकर नए AI स्टार्टआप के लिए काम करेंगे।
माइक्रोसॉफ्ट CEO ने पोस्ट लिखकर दी जानकारी
सत्या नडेला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हम OpenAI के साथ अपनी पार्टरशिप जारी रखेंगे। हम एम्मेट शियर और OpenAI की नई टीम को जानने और उनके साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हैं। वहीं हम एक और जानकारी देना चाहते हैं कि सैम ऑल्टमैन, ग्रेग ब्रॉकमैन अपने साथियों के साथ एक नई एडवांस AI रिसर्च टीम का नेतृत्व करने के लिए हमारी माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में आ गए हैं। नए AI पर काम करने के लिए उन्हें जरूरी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। वहीं सत्य नडेला की पोस्ट को शेयर करते हुए सैम ऑल्टमैन ने लिखा- द मिशन कंटीन्यू। इसके साथ ही ऑल्टमैन नए सफर पर निकल गए हैं और धमाका करने वाले हैं।
क्यों OpenAI से निकाले गए थे सैम ऑल्टमैन?
सैम ऑल्टमैन को OpenAI से बाहर करने की वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इससे पैदा होने वाले खतरे, डर और चिंताएं हैं। ऑल्टमैन और 9 अन्य लोगों के साथ मिलकर यह कंपनी बनाई गई थी, लेकिन इसके रिसर्चर इल्या सुतस्केवर ने चिंता जताई है कि AI टेक्नोलॉजी खतरनाक साबित हो सकती है और इन खतरों की ओर ऑल्टमैन जरूरी ध्यान नहीं दे रहे थे। इसलिए कंपनी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ऑल्टमैन की बर्खास्तगी के बाद ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी इस्तीफ दिया। साथ ही 3 सीनियर रिसर्चर्स ने भी इस्तीफा दिया। कई अन्य लोगों के जाने की तैयारी है। वहीं इससे OpenAI के मतभेद भी सामने आ गए हैं।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
2 mins ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 hr agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
2 hrs ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
4 hrs agoफ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
6 hrs agoक्या ईरान पर हमला करने वाला है US? नेतन्याहू-हेगसेथ की मीटिंग से अटकलें तेज
7 hrs ago'पेरिस मुस्लिम शहर बन जाएगा', ट्रंप का फ्रांस की इमिग्रेशन नीति पर निशाना
8 hrs agoइटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
17 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
21 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines