Social Media Influencer Kat Kamalani: एयरहोस्टेस का काम कितना आसान है? वे खूब ट्रेवलिंग करती हैं, उनका काम बेहद ग्लैमरस है। ये सब दूर से देखने पर लगता है। इसका खुलासा एक पूर्व एयरहोस्टेस ने किया है। जो 6 साल तक जॉब कर चुकी हैं। अब वे बताती हैं कि आखिर किन कारणों से नौकरी छोड़ने का फैसला लिया? सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कैट कमलानी ने हाल ही में रिजाइन किया है। यूएस के यूटा की रहने वालीं कैट बताती हैं कि उनके ऊपर काम का काफी प्रेशर होता है।
वीडियो शेयर कर बताई असलियत
लोगों को लगता है कि वे काफी ग्लैमरस काम करती हैं। लेकिन सच्चाई कुछ और है। कैट ने टिकटॉक वीडियो शेयर कर अपने अनुभव साझा किए हैं। दो बच्चों की मां कैट को उनके काम से हर वक्त नफरत रही है। 33 वर्षीय महिला की मानें, तो उन लोगों को यात्रियों की डिमांड के हिसाब से कठोर ट्रेनिंग दी जाती है। उनके वीडियो पर एयरलाइन इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों ने भी रिएक्शन दिया है। कई लोगों ने इस काम को चुनौतीपूर्ण बताया है।
वीडियो में दिख रहा है कि कमलानी अपनी कार में बैठकर फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर गुजारे अपने 6 सालों का अनुभव बता रही हैं। वे कहती हैं कि इस काम में वरिष्ठता मायने रखती है। आपका सीनियर ही डिसाइड करेगा कि आप कौन से विमान में सेवाएं देंगे? आपको वीकेंड पर छुट्टी मिलेगी या ड्यूटी पर आना पड़ेगा?
यह भी पढ़ें:छोटी उम्र में सांसद बनीं बिहार की शांभवी चौधरी कौन? जिसे PM मोदी बता चुके अपनी ‘बेटी’
कैट कमलानी को एयरहोस्टेस बनने के लिए दो महीने की कड़ी ट्रेनिंग लेनी पड़ी। सप्ताह में 6 दिन 15 घंटे ट्रेनिंग चलती थी। अगर आपको जॉब पानी है, तो 80 फीसदी सटीकता के साथ ट्रेनिंग पूरी करनी होती है। कैट बताती हैं कि कई लोग उनको सिर्फ वेटर के नजरिए से देखते हैं। यात्री उनको बुरा-भला बोलते हैं। दुर्व्यवहार करते हैं। लेकिन उन लोगों का लक्ष्य सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा होता है।
संबंधित खबरें
NASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
32 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
38 mins ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
57 mins agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
1 hr agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
1 hr ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
9 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
11 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
12 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
14 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines