Food Crisis In Pakistan: पाकिस्तान में खाद्य संकट काफी गहरा गया है। लोगों को खाने के लाले पड़ रहे हैं। हालत ऐसी हो गई है कि गेहूं लदे ट्रक का लोग बाइक से पीछा कर रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग गेहूं की एक बोरी पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते दिख रहे हैं।
नेशनल इक्वलिटी पार्टी JKGBL के अध्यक्ष प्रोफेसर सज्जाद राजा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “यह कोई मोटरसाइकिल रैली नहीं है, बल्कि पाकिस्तान में लोग आटे से लदे एक ट्रक का पीछा कर रहे हैं, इस उम्मीद में कि वे सिर्फ एक बोरी गेहूं ले सकेंगे। क्या पाकिस्तान में हमारा कोई भविष्य है? पाकिस्तान में जो कुछ हो रहा है, यह वीडियो उसकी एक झलक मात्र है।
और पढ़िए –Pakistan Politics: बहुमत परीक्षण का सामना करेंगे पाक पीएम शहबाज शरीफ? इमरान खान का चौंकाने वाला दावा
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग आटे की बोरी लदे ट्रक का पीछा करते नजर आ रहे हैं। गेहूं के ट्रक का पीछा करने वालों में से एक ट्रक पर मौजूद शख्स को नोट दिखाता है और आटे का पैकेट मांगता है।
वीडियो को लेकर सज्जाद राजा ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के निवासियों को भी अपनी आंखें खोलने की सलाह दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जम्मू और कश्मीर के पीपीएल को अपनी आंखें खोलनी चाहिए। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) खाद्य दंगों के कगार पर है क्योंकि बाग और मुजफ्फराबाद सहित क्षेत्र के बड़े हिस्से में आटे की अभूतपूर्व कमी का सामना करना पड़ रहा है और लोग इस्लामाबाद और पीओके सरकार को भोजन की भारी कमी के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
दूसरी जरूरत की चीजों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं
जहां सब्सिडी वाले गेहूं की सरकारी आपूर्ति लगभग पूरी तरह से बंद हो गई है, वहीं दूसरी जरूरी चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पाकिस्तान कई वर्षों में सबसे खराब खाद्य संकट का सामना कर रहा है, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि देश के कई हिस्सों में गेहूं के आटे की भारी कमी है।
पिछले हफ्ते से खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में आटे की कीमतें आसमान छू रही हैं। आटे का एक पैकेट 3000 पाकिस्तानी रुपए में बिक रहा है। पाकिस्तान की सड़कों पर आटे के लिए मारामारी और मार-पीट देखी जा सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, संकट मुख्य रूप से कम आय वर्ग को प्रभावित कर रहा है। खुदरा बाजार में गेहूं की भारी किल्लत के बीच लोग घंटों लंबी लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं।
कराची में 140 रुपये किलो बिक रहा आटा
देश में सशस्त्र गार्ड गेहूं और आटा ले जा रहे ट्रकों को अनियंत्रित भीड़ से बचा रहे हैं। कराची में आटा 140 रुपये प्रति किलोग्राम से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। इस्लामाबाद और पेशावर में 10 किलो आटे का बैग 1,500 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा रहा है, जबकि 20 किलोग्राम का आटा 2,800 रुपये में बेचा जा रहा है। पंजाब प्रांत में मिल मालिकों ने आटे की कीमत 160 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है।
इसी तरह, खैबर पख्तूनख्वा अब तक के सबसे खराब आटे के संकट का सामना कर रहा है, क्योंकि 20 किलोग्राम आटे का एक बैग 3,100 रुपये में बेचा जा रहा है। पाकिस्तान स्थित डॉन अखबार ने बताया कि बंदरगाह पर आयातित शिपमेंट की मंजूरी न मिलने और बैंकों द्वारा संबंधित दस्तावेजों के अनुमोदन में देरी के कारण भी पाकिस्तान में दालों की कीमतें बढ़ रही हैं।
कराची होलसेलर्स ग्रॉसर्स एसोसिएशन (KWGA) के अध्यक्ष रऊफ इब्राहिम ने कहा कि व्यापारियों ने गुरुवार को स्टेट बैंक के मुख्य कार्यालय के बाहर पिछले दो महीनों से दालों के 6,000 से अधिक कंटेनरों की कमी के कारण निकासी नहीं होने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
6 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
11 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
12 hrs agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
17 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
17 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
17 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
18 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
18 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 day agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines