फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 को हाईजैक होने से बचाने वाले स्मित मच्छार का सपना पायलट बनने का नहीं थी, लेकिन एक सेमिनार ने उनकी जिंदगी बदल दी और वे एविएशन इंडस्ट्री में आ गए. एक पॉडकास्ट में स्मित मच्छार ने अपनी एजुकेशनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताया. स्मित ने बताया कि वे बिजनेस स्टडी करना चाहते थे, लेकिन एक सेमिनार ने उन्हें पायलट बना दिया. उन्होंने मुंबई की वेलिंगकर यूनिवर्सिटी से टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट का कोर्स किया था ओर वे फैमिली बिजनेस जॉइन करने की तैयारी में थे, लेकिन न्यूजीलैंड में हुए एक सेमिनार ने उनकी जिंदगी बदली दी और उन्हें पायलट बना दिया. फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में पहुंचे और 174 जिंदगियां बचाई.
एविएशन इंडस्ट्री पर सेमिनार ने जिंदगी बदली
कैप्टन स्मित मच्छार ने साल 2025 में यूट्यूबर जलक मेहता को दिए पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने पायलट बनने का सपना नहीं देखा था. फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल 2008 में मुंबई की वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री ली. तब उसम 19 साल थी, लेकिन कोर्स के दौरान ही दोस्तों के साथ एक एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े सेमिनार को जॉइन किया. इस सेमिनार ने उनकी जिंदगी बदल दी और उनमें पायलट बनने की इच्छा जागी. हालांकि मां पायलट बनने के जज्बे को लेकर चिंतित हुईं, लेकिन सपना पूरा करने में सपोर्ट भी किया. कमर्शियल पायलट का कोर्स करने के लिए न्यूजीलैंड गया और वहां ट्रेनिंग लेने के बाद स्पाइसजेट एयरलाइंस को जॉइन किया.
जून 2011 से जून 2022 तक स्पाइसजेट में रहे
जून 2011 में स्पाइसजेट जॉइन करने के बाद एयरलाइंस को 11 साल दिए. सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के पद तक पहुंचे. नवंबर 2020 में स्पाइसजेट में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन का कार्यभार संभाला. इस पद पर रहते हुए अन्य पायलटों को ट्रेनिंग दी और उनके टैलेंट का इवैल्युऐशन किया. स्पाइसजेट में बोइंग 737 को उड़ाने का मौका मिला और पहली कमर्शियल फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली थी. बोइंग 737 विमानों के साथ 9750 घंटे उड़ान भरने का अनुभव लिया, जिसमें 737-800 और 737 मैक्स 8 और 9 शामिल हैं. स्पाइसजेट में अपने करियर के दौरान पायलट-इन-कमांड के रूप में 6400 घंटे से ज्यादा का अनुभव भी शामिल है. जून 2022 में स्पाइसजेट छोड़कर फ्लाईदुबई जॉइन की, जहां कैप्टन की पॉजिशन मिली.
अपनी जान दांव पर लगाकर 174 जिंदगियां बचाई
स्मित मच्छार 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रहे बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को उड़ान रहे थे. फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 27 बच्चों और 6 क्रू मेंबर्स समेत 174 यात्री सवार थे. लेकिन फ्लाई के दौरान आसमान में उन पर ओमानी नागरिक को-पायलट ने हमला चाकू से हमला किया और प्लेन को क्रैश कराने का प्रयास किया. 30 सेकंड से भी कम समय में विमान 14000 फीट नीचे गिर गया और इमरजेंसी अलर्ट कोड 7700 और 7500 का इस्तेमाल करना पड़ा. गंभीर चोटों के बावजूद मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे और यात्रियों ने को-पायलट को काबू किया. विमान को सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा. घायल स्मित मच्छार को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर है.
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7 की तीव्रता से हिली धरती; घरों से बाहर निकले लोग
20 mins agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
4 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
5 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
6 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
7 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
10 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
12 hrs agoLIVE: कश्मीर मैराथन में भाग लेने को देशभर के खिलाड़ी आमंत्रित: CM अब्दुल्ला
14 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines