हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'शहीद की मौत चाहता था', गाजा का बदला लेने के लिए था हाईजैक का प्लान? फ्लाईदुबई के आरोपी का बड़ा खुलासा

फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे की जांच में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं और आरोपी को-पायलट हम्मामी से भी पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं. एक सवाल के जवाब में हम्मामी ने प्लेन हाईजैक करने की कोशिश के पीछे की अपनी एक इच्छा के बारे में बताया.

विज्ञापन
को-पायलट हम्मामी ने पायलट पर हमला करके प्लेन को हाईजैक करने की कोशिश की थी. Credit: ANI/ X(Video Forensics)

फ्लाईदुबई फ्लाइट के आरोपी ओमानी को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी ने जांच एजेंसियों की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है. हम्मामी ने बताया कि वह गाजा नरसंहार का बदला लेना चाहता था और शहीद की मौत मरना चाहता था. वहीं जांच में पता चला है कि हम्मामी ने ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था, लेकिन कोर्स पूरा नहीं किया था. पूछताछ के दौरान हम्मामी ने बताया कि शहीद की मौत करने के लिए ही उसने फ्लाईदुबई फ्लाइट को हाईजैक करने का प्रयास किया, ताकि उसे क्रैश करके बदला ले और शहीद की मौत मरने की अपनी इच्छा पूरी कर सके. सूत्रों के अनुसार, जांच अधिकारी हम्मामी की इच्छा जानकार हैरान हैं और हम्मामी को किसी हालत में आरोपमुक्त, दोषमुक्त या बरी नहीं होने देना चाहते.

‘ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश’, फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

इजरायली जांच एजेंसी की हम्मामी से पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, मोसाद के एक अधिकारी ने इजरायल की सरकार को बताया कि हम्मामी ने हाल के वर्षों में इजरायल के शत्रु देशों का दौरा किया था. इसलिए जांच कर रहे हैं कि क्या उन यात्राओं के दौरान हम्मामी ने किसी संगठन को जॉइन किया था? इजरायल की घरेलू सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के एजेंट हम्ममी से पूछताछ करने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) गए हैं. इससे पहले सऊदी अरब की जांच एजेंसियों ने हम्मामी से पूछताछ की थी और एक रिपोर्ट तैयार करके UAE को भेजी थी. हम्मामी के बारे में पता चला है कि उसने ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था, लेकिन कोर्स पूरा नहीं किया था. इसके अलावा उसने न्यूजीलैंड में एविएशन एकेडमी से फ्लाइट ट्रेनिंग भी ली थी, जिसके बाद ही उसने एयरलाइंस को जॉइन किया था.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी का छात्र था

जांच में पता चला है कि हम्मामी ने मेलबर्न की RMIT यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था, लेकिन डिग्री पूरी नहीं की थी. ऑस्ट्रेलिया में बिताए गए समय की जांच करके जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ऑस्ट्रेलिया में वह कंट्टरपंथियों के संपर्क में था? हम्मामी जिस यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट था, यह ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक है और इसमें लगभग 99000 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं. हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि हम्मामी ऑस्ट्रेलिया में कितने साल रहा, कहां रहा और किस-किस के संपर्क में रहा, लेकिन जांच एजेंसियों ने मेलबर्न पुलिस ने उसके बारे में पता लगाने, उसके संपर्क में आए लोगों की डिटेल देने का आग्रह किया है, ताकि पता लगे कि और किस-किस साजिश में वह शामिल रहा.

‘अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था’, फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे

विज्ञापन

हम्मामी ने न्यूजीलैंड में ली थी फ्लाइट ट्रेनिंग

सूत्रों के अनुसार, जांच में खुलासा हुआ है कि हम्मामी ने न्यूजीलैंड में 6 महीने की फ्लाइट ट्रेनिंग ली थी. वह नवंबर 2018 से मई 2019 तक 6 महीने के लिए स्टूडेंट वीजा पर न्यूजीलैंड में था. न्यूजीलैंड के सहायक आयुक्त माइकल जॉनसन ने ईमेल भेजकर यह जानकारी दी और बताया कि इमिग्रेशन रिकॉर्ड से हम्मामी की डिटेल मिली है, जिसमें पता चलता है कि 30 नवंबर 2018 को हम्मामी न्यूजीलैंड आया था और 23 मई 2019 को वह वापस चला गया था. लेकिन एक खास बात यह है कि हम्मामी UK की जिस कंपनी के लिए को-पायलट की ट्रेनिंग लेने न्यूजीलैंड आया था, वो अब न्यूजीलैंड में काम नहीं कर रही है. इसलिए जांच एजेंसियां उस कंपनी के बारे में भी पता लगा रही हैं, ताकि कंपनी से हम्मामी के बारे में जानकारियांं जुटाई जा सकें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola