Florida street firing: यूएस स्टेट फ्लोरिडा में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, फ्लोरिडा में दो ग्रुप्स के बीच खूनी संघर्ष हुआ। शहर की सड़क पर चलीं दनादन गोलियों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए।
कई बार और क्लब वाला एरिया
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टाम्पा के पुलिस प्रमुख ली बरकाव ने घटनास्थल पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- अधिकारियों ने सुबह 3 बजे से ठीक पहले ताम्पा में यबोर सिटी क्षेत्र में ईस्ट 7वें एवेन्यू के 1600 ब्लॉक पर गोलीबारी का जवाब दिया।
बरकाव ने कहा कि ये खूनी संघर्ष ऐसे क्षेत्र में हुआ, जहां कई बार और क्लब हैं। उस समय एरिया में बड़ी संख्या में लोग देर रात मौज-मस्ती करने के लिए मौजूद थे। हालांकि पुलिस को पता नहीं चल सका है कि गोलीबारी से पहले लड़ाई में शामिल लोग किसी बार के अंदर थे या नहीं।
एक शूटर ने खुद को किया पुलिस के हवाले
बरकाव ने कहा, एक संदिग्ध ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी भी दोनों ग्रुप्स के बीच लड़ाई के कारण की जांच कर रही है। बेरकॉ ने कहा कि गोलीबारी के समय अधिकारी घटनास्थल पर थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
3 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
4 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
7 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
8 hrs agoLIVE: पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
9 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
16 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
18 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
23 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines