Kuwait-Flagged Tanker Hit By Projectile: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर पर एक प्रोजेक्टाइल लगा. इसके बाद उस पर सवार 5 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. ओमान के इंडियन मिशन ने बताया कि उसने ‘एमटी काजिमाह III’ के 5 क्रू मेंबर्स को बचाने में मदद की. ये टैंकर रणनीतिक रूप से अहम समुद्री रास्ते से गुजरते समय हमले का शिकार हुआ था. ओमान के अधिकारियों की मदद से सभी भारतीयों को सुरक्षित किनारे लाया गया. दूतावास ने इस ऑपरेशन के दौरान मदद करने की कोशिशों के लिए ओमान का शुक्रिया अदा किया.
टोगो जा रहा था टैंकर
‘एमटी काजिमाह III’ कुवैत के झंडे वाला कच्चे तेल का टैंकर है. घटना के समय ये टैंकर लोमे (टोगो) की तरफ जा रहा था. ये घटना ऐसे समय में हुई है जब फारस की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में कमर्शियल शिपिंग रूट की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री ‘चोकपॉइंट’ में से एक है और तेल और दूसरी एनर्जी सप्लाई के लिए बहुत जरूरी है.
इलाके में 4500 से ज्यादा भारतीय नाविक
भारत इस इलाके में कमर्शियल जहाजों पर काम करने वाले अपने नागरिकों की सुरक्षा पर बारीकी से नजर रख रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हाल ही में कहा था कि इस बड़े इलाके में चल रहे कमर्शियल जहाजों पर 4500 से ज्यादा भारतीय नाविक काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि तकरीबन 163 भारतीय नाविक 12 जहाजों पर सवार थे, जिनमें भारत के झंडे वाले छह जहाज और भारत के लिए सामान ले जा रहे विदेशी झंडे वाले 6 जहाज शामिल थे. शिपिंग मंत्रालय, भारतीय मिशनों और दूसरे पक्षों के साथ मिलकर जहाजों की आवाजाही और भारतीय क्रू मेंब्स की बेहतरी पर नजर रख रहा है.
यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ बातचीत से सुलझेगा विवाद’, डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया होर्मुज स्ट्रेट शांति योजना प्रस्ताव तो जानें क्या बोला ईरान?
भारत ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता जताई
ये ताजा घटना ऐसे समय में हुई है जब दुनिया के कई समुद्री रास्तों पर कमर्शियल शिपिंग पर लगातार हमले हो रहे हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चेतावनी दी है कि खाड़ी, लाल सागर और काला सागर में जहाजों और नाविकों पर हमले स्वीकार्य नहीं हैं. उन्होंने आम नागरिकों वाले क्रू की सुरक्षा, ग्लोबल ट्रेड और एनर्जी सप्लाई के बिना रुकावट फ्लो को बनाए रखने के लिए संयम बरतने और तनाव कम करने की भी अपील की है. भारत, लाइबेरिया और 23 अन्य देशों के साथ एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में शामिल हो गया है. इसका मकसद कमर्शियल शिपिंग रूट की सुरक्षा को मजबूत करना और समुद्री नेविगेशन के लिए खतरों के बारे में ग्लोबल लेवल पर जागरूकता बढ़ाना है.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
2 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
11 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
12 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
14 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
15 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
16 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines