हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग का वीडियो आया सामने, एक नहीं कई फायर किए गए, देखें कैसे हुआ हमला?

Donald Trump Rally Firing Video: चुनावी रैली को संबोधित कर रहे डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चली तो पूरी दुनिया हैरान रह गई। दुनिया के सबसे बड़े देश अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे ट्रंप पर फायरिंग की गई?

विज्ञापन
फायरिंग होते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई थी।

Firing on Donald Trump Video Viral: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग का वीडियो सामने आया है। ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ। एक शख्स ने भीड़ के बीच से गोली चलाई, जो ट्रंप के कान को छूकर निकली। शख्स ने एक नहीं कई फायर किए। गोली लगते ही ट्रंप नीचे बैठ गए और फिर उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया। ट्रंप को संभालने के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने उस शख्स को टारगेट किया, जिसने डोनाल्ड ट्रंप पर गोलियां चलाई।

ट्रंप के सुरक्षा कर्मियों ने शूटर को मौके पर ही ढेर कर दिया, लेकिन उसकी पहचान अभी तक उजागर नहीं हुई है। वहीं फायरिंग में ट्रंप के एक समर्थक की भी जान गई है। एक अन्य समर्थक घायल हुआ है। फिलहाल ट्रंप और उनका समर्थक दोनों ही खतरे से बाहर हैं। बटलर काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रिचर्ड ए गोल्डिंगर हमले की पुष्टि की और बताया कि शूटर को मार दिया है, लेकिन उसने हमला क्यों किया? इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस अपनी जांच में जुटी है, जल्दी ही हमले की वजह का खुलासा करेंगे।

 

डोनाल्ड ट्रंप के दाएं कान पर जख्म

बता दें कि गोली ट्रंप के दाएं कान पर लगी। कान छूकर निकली है, जिससे खून निकला। वीडियो में ट्रंप भी अपने दाएं कान पर हाथ रखकर नीचे झुकते नजर आए। जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें संभाला और वे खड़े हुए तो उनके कान और चेहरे पर खून लगा देखा गया। वहीं हमले के बाद ट्रंप ने मुट्ठी बंद करके अपना जज्बा दिखाया कि चाहे कुछ हो जाए, वे हिम्मत नहीं हारेंगे।

विज्ञापन

ट्रंप ने अपने एक्स अकाउंट एक पोस्ट करके हमने की जानकारी दी। उन्होंने इस जघन्य कृत्य के दौरान त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को धन्यवाद किया और बताया कि वह वह ठीक हैं। डॉक्टर्स ने उनकी जांच की है। उनके दाएं कान पर ऊपर के हिस्से में गोली लगी। अचानक सनसनी हुई और खून बहने लगा, तब पता चला कि क्या हुआ है?

 

अमेरिका की 3 सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिक की 3 सुरक्षा एजेंसियां ट्रंप पर हमले की जांच कर रही हैं। FBI, सीक्रेट सर्विस और ATF ने केस अपने हाथ में ले लिया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की हत्या करने के प्रयास का केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन

8 राउंड फायरिंग, चश्मदीद ने दर्ज कराए बयान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप पर फायरिंग करने की पूरा घटना और हमलावर को एक शख्स ने अपनी आंखों से देखा। उसने पुलिस के अपने बयान दर्ज करा दिए। ट्रंप पर हमले के चश्मदीद का नाम ग्रेग है, जिसका कहना है कि हमला बिल्डिंग की छत से किया गया। उसने हमलावर को एक बिल्डिंग की छत से कूदते हुए देखा। उसके हाथ में राइफल थी।

ग्रेग के अनुसार, हमलावर उससे सिर्फ 50 मीटर दूर था, इसलिए पता चला कि शख्स के हाथ में बंदूक है, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ कर पाता, गोली चल गई। ग्रेग के मुताबिक, ट्रंप पर करीब 8 गोलियां चलाई गईं, लेकिन सिर्फ एक गोली ट्रंप को लगी और वह भी कान छूकर निकल गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावर कोई पेशेवर शूटर नहीं था।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola