शॉपिंग माल के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत और हमलावर भी हुआ ढेर, अमेरिका के इडाहो में फैली दहशत

अमेरिका में फिर गोलीबारी हुई है और इस बार इडाहो राज्य में दहशत फैलाई गई है. फायरिंग में लोग मारे गए हैं, लेकिन ज्यादा नुकसान होने से पहले ही पुलिस ने हमलावर को ढेर कर दिया.

firing in america

रेस्टोरेंट के बाहर गोलीबारी करते हमलावर का वीडियो आया सामने.

अमेरिका के इडाहो स्टेट में शॉपिंग माल के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है. हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग बुरी तरह घायल हुए. वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को भी ढेर कर दिया है. फायरिंग इडाहो के ट्विन फॉल्स में शॉपिंग माल के अंदर बने इन-एन-आउट बर्गर रेस्टोरेंट के पास हुई. ट्विन फॉल्स पुलिस चीफ मैथ्यू हिक्स ने हमले की पुष्टि की और बताया कि मृतकों में हमलावर भी शामिल है. हमलावर की शिनाख्त और गोलीबारी के पीछे की वजह पता लगा रहे हैं.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल

बता दें कि अमेरिका में आए दिन फायरिंग की खबरें सामने आ रही हैं. शनिवार को भारतीय समय के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे इडाहो में गोलीबारी हुई. ट्विन फॉल्स में बिजी शॉपिंग माल में एक सिरफिरे ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. फायरिंग करने वाले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें हमलावर को गोलियां बरसाते और जान बचाने के लिए लोगों को इधर-उधर भागते हुए देख सकते हैं. फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को ढेर कर दिया.

विज्ञापन

AR-स्टाइल की राइफल से बरसाई गईं गोलियां

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने हमलावर को घेरकर सरेंडर करने के लिए कहा था, लेकिन वह माना नहीं और गोलीबारी करता रहा. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शूटर्स ने हमलावर को मार गिराया. हमलावर से AR-स्टाइल की राइफल मिली है, जिससे वह रेस्टोरेंट के पार्किंग लॉट से लोगों पर फायरिंग कर रहा था. एक घंटे के अंदर स्थिति पर कंट्रोल पा लिया और हमलावर को भी ढेर कर दिया गया. वहीं पूरे स्टेट में इमरजेंसी लागू करके सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

शॉपिंग माल और आस-पास का एरिया सील

ट्विन फॉल्स के पुलिस चीफ मैथ्यू हिक्स ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर शॉपिंग माल को सील कर दिया गया है. आस-पास की सड़कों और शॉपिंग माल के पास बने एक पुल को बंद कर दिया गया है. पूरे शॉपिंग माल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध चीज या शख्स नहीं मिला. ट्विन फॉल्स में करीब 56000 लोग रहते हैं. यह शहर इडाहो की मैजिक वैली में बोइस से 130 मील दूर दक्षिण-पूर्व में बसा है. लेकिन अब यह शहर भी अमेरिका में ‘मास शूटिंग’ का शिकार होने वाला शहर बन गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ