पोलैंड के क्राको शहर में शनिवार दोपहर बाजार में एक गनमैन ने फायरिंग कर दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. क्राको पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारी ने शहर के बीचों-बीच मौजूद एक प्रमुख टूरिस्ट प्लेस ‘मेन स्क्वायर’ में गाड़ी चलाते हुए लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
हमले की जांच जारी
पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हमलावर को गोली लगी और वो घायल हो गया. घटनास्थल की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि क्राको के बीचों-बीच स्थित इस इलाके में पुलिसकर्मी और एम्बुलेंस मौजूद हैं. पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस इस हमले की जांच कर रही है. वहीं, पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नवारोकी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ितों, घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं.
‘पोलैंड के साथ है अमेरिका’
आपको बता दें कि क्राको पोलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जो राजधानी वारसॉ से लगभग 250 किलोमीटर दूर मौजूद है. पोलैंड में अमेरिकी राजदूत टॉम रोज ने ‘X’ पर लिखा, ”हमें क्राको में हुई इस भयानक गोलीबारी के बारे में पता चल है. ये एक बेहद क्रूर और जानलेवा हमला है, जिसने पोलैंड की शांति को झकझोर कर रख दिया है.” उन्होंने आगे कहा, ”इस मुश्किल घड़ी में अमेरिका पोलैंड के साथ खड़ा है, ठीक वैसे ही जैसे पोलैंड क्राको में रहने वाले अपने नागरिकों के साथ खड़ा है.”
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
5 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
12 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
12 hrs agoLIVE: दार्जिलिंग में सैनिकों के साथ 'बड़ा खाना' में शामिल हुए रक्षा मंत्री
14 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
14 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
15 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
15 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines