साउथ अफ्रीका में फिर गोलीबारी करके 17 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है. AK-47 राइफल और पिस्तौल से लैस हमलावरों ने नाइट बार में भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. वारदात बीती रात करीब 9:30 बजे जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में गौतेंग स्टेट की वेडेला टाउनशिप में अंजाम दी गई. गोलीबारी में 15 लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं 17 मृतकों में 13 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं. फायरिंग की जानकारी मिलते ही दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (SAPS) और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं.
फायरिंग के पीछे की वजह पता नहीं चली
प्रारंभिक पूछताछ में घायलों ने 8 हमलावरों के बारे में बताया है, जिनकी तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अभी तक गोलीबारी के पीछे की वजह पता नहीं चली है. दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने X पर ट्वीट करके बताया कि नाइट बार लोग एन्जॉय कर रहे थे कि अचानक कुछ लोग आकर फायरिंग करने लगे. लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागे. नाइट बार में दहशत फैलने के बाद वे बाहर निकले और लोगों के मोबाइल फोन छीन 2 गाड़ियों में बैठकर मौके से फरार हो गए. हालांकि अभी तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन CCTV चेक करके उनकी पहचान कर रहे हैं.
जोहान्सबर्ग में जून में हुई थी 12 की हत्या
पुलिस के अनुसार, साउथ अफ्रीका में मास शूटिंग की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. पिछले सप्ताह डरबन शहर में एक घर पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें गर्भवती महिला सहित 11 लोग मारे गए थे. जून 2026 में, जोहान्सबर्ग में ही एक बस्ती में गोलीबारी करके 12 लोगों की जान ली गई थी. जनवरी 2026 से मार्च 2026 के बीच दक्षिण अफ्रीका में हर दिन 58 लोगों की हत्या की गई. ताजा मामले ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि इन हमलों के पीछे की वजह आज तक पता नहीं चली. जबकि देशभर की पुलिस इन मामलों को सुलझाने के लिए जासूसों और मुखबिरों की मदद ले चुकी है.
संबंधित खबरें
सऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
2 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
2 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
6 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
6 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
6 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
6 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
7 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
15 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
15 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines