साउथ अफ्रीका में नाइट बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 17 लोगों की मौत और 15 घायल, मृतकों में 4 महिलाएं शामिल

दक्षिण अफ्रीका में फिर मास शूटिंग करके 17 लोगों की जान ली गई है. पिछले सप्ताह डरबन शहर में एक घर पर बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में गर्भवती महिला सहित 11 लोग मारे गए थे. जून में जोहान्सबर्ग के उपनगर में बस्ती में गोलीबारी से 12 लोगों की मौत हो गई थी.

firing | south africa | johannesburg

साउथ अफ्रीका में 7 दिन में दूसरी बार गोलीबारी करके लोगों की जान ली गई है. Credit- ScreenGrab

साउथ अफ्रीका में फिर गोलीबारी करके 17 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है. AK-47 राइफल और पिस्तौल से लैस हमलावरों ने नाइट बार में भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. वारदात बीती रात करीब 9:30 बजे जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में गौतेंग स्टेट की वेडेला टाउनशिप में अंजाम दी गई. गोलीबारी में 15 लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं 17 मृतकों में 13 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं. फायरिंग की जानकारी मिलते ही दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (SAPS) और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं.

विज्ञापन

फायरिंग के पीछे की वजह पता नहीं चली

प्रारंभिक पूछताछ में घायलों ने 8 हमलावरों के बारे में बताया है, जिनकी तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अभी तक गोलीबारी के पीछे की वजह पता नहीं चली है. दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने X पर ट्वीट करके बताया कि नाइट बार लोग एन्जॉय कर रहे थे कि अचानक कुछ लोग आकर फायरिंग करने लगे. लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागे. नाइट बार में दहशत फैलने के बाद वे बाहर निकले और लोगों के मोबाइल फोन छीन 2 गाड़ियों में बैठकर मौके से फरार हो गए. हालांकि अभी तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन CCTV चेक करके उनकी पहचान कर रहे हैं.

विज्ञापन

जोहान्सबर्ग में जून में हुई थी 12 की हत्या

पुलिस के अनुसार, साउथ अफ्रीका में मास शूटिंग की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. पिछले सप्ताह डरबन शहर में एक घर पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें गर्भवती महिला सहित 11 लोग मारे गए थे. जून 2026 में, जोहान्सबर्ग में ही एक बस्ती में गोलीबारी करके 12 लोगों की जान ली गई थी. जनवरी 2026 से मार्च 2026 के बीच दक्षिण अफ्रीका में हर दिन 58 लोगों की हत्या की गई. ताजा मामले ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि इन हमलों के पीछे की वजह आज तक पता नहीं चली. जबकि देशभर की पुलिस इन मामलों को सुलझाने के लिए जासूसों और मुखबिरों की मदद ले चुकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ