अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह वर्जीनिया के लैंग्ली में सीआईए मुख्यालय के बाहर सुरक्षा गार्डों ने एक महिला को गोली मार दी। सीआईए ने इस घटना को ‘सेक्युरिटी इंसीडेंटट बताया है, जो एजेंसी के मुख्य द्वार के पास हुई, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। सीआईए के प्रवक्ता के अनुसार, कर्मचारियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई। अमेरिकी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से यह जानकारी दी है। हालांकि, सीआईए के प्रवक्ता ने गोलीबारी की पुष्टि नहीं की, लेकिन कहा कि मुख्यालय के बाहर एक ‘सुरक्षा घटना’ हुई है।
CIA के प्रवक्ता ने क्या कहा?
सीआईए के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने गेट के बाहर ‘एक महिला से मुठभेड़ की’ और उस महिला को हिरासत में ले लिया गया है। रॉयटर्स के अनुसार, प्रवक्ता ने यह भी बताने से इनकार कर दिया कि संदिग्ध को गोली लगी थी या नहीं। एक्स पर एक पोस्ट में खुफिया एजेंसी ने कहा कि वर्जीनिया के लैंग्ली परिसर का मुख्य द्वार अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है और कर्मचारियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने का निर्देश दिया गया है।
वहीं, फेयरफैक्स काउंटी पुलिस ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 4 बजे (0800 जीएमटी) घटी। घटना के बाद यातायात नियंत्रण में सीआईए पुलिस की सहायता के लिए मैकलीन में डॉली मैडिसन बुलेवार्ड के 900 ब्लॉक में सुबह 4 बजे अधिकारियों को भेजा गया था। पुलिस ने गुरुवार को पुष्टि की कि उनके अधिकारी क्षेत्र में यातायात सहायता प्रदान करना जारी रखे हुए हैं। यह घटना बुधवार रात वाशिंगटन डीसी में एक बंदूकधारी द्वारा दो इजरायली दूतावास कर्मचारियों की हत्या किए जाने के कुछ घंटे बाद हुई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ये घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें:- कौन है इलियास रोड्रिगेज? अमेरिका में इजरायली दूतावास के कमर्चारियों पर जानलेवा गोलीबारी का मुख्य संदिग्ध
इजरायली दूतावास के दो कमर्चारियों की गोली मारकर हत्या
बता दें कि इस घटना से एक दिन पहले यानी बुधवार (21 मई) को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में इजरायली म्यूजियम के बाहर गोलीबारी हुई थी, जिसमें दो इजरायलियों की मौत हो गई थी। दोनों इजरायली दूतावास में काम करते थे, जिनकी एक यहूदी संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम से निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। संदिग्ध की पहचान इलियास रोड्रिगेज (30) के रूप में की गई है, जो शिकागो का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों, जिसमें से एक पुरुष और एक महिला थी, की बुधवार देर रात वाशिंगटन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर एक बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी और ‘फिलिस्तीन को आजाद करो’ के नारे लगाए।
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
7 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines