Texas Mass Shooting: अमेरिका के टेक्सास शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि टेक्सास के फोर्ट वर्थ में एक स्थानीय उत्सव के बाद सामूहिक गोलीबारी हो गई। इसमें तीन लोग मारे गए हैं, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मंगलवार को पुष्टि की कि गोलीबारी सोमवार आधी रात को एक पार्किंग स्थल में हुई।
आठ लोग अस्पात में भर्ती
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। आठ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक स्थानीय न्यूज एजेंसी के अनुसार पीड़ितों में से 10 वयस्क थे और एक किशोर है।
4 जुलाई को अमेरिका में होती है छुट्टी
बताया गया है कि गोलीबारी उस वक्त हुई जब यहां वार्षिक कोमोफेस्ट समाप्त हुआ था। इसके कुछ घंटे बाद ही फोर्ट वर्थ के कोमो में वारदात हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, चार जुलाई की यहां सार्वजनिक छुट्टी होती है। इस दिन संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाता है।
न वारदात का कारण पता, न ही कोई गिरफ्तारी
रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस अभी तक न तो गोलीबारी का वजह जान पाई है और न ही इस मामले में किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार कर पाई है। फोर्ट वर्थ पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी शॉन मरे ने कहा कि हमें नहीं पता कि यह घरेलू या फिर किसी गिरोह से संबंधित घटना है। अधिकारी ने कहा कि इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
संबंधित खबरें
जॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
1 hr agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
2 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
5 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
7 hrs agoLIVE: CM योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की
11 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
14 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
23 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines