Fire Broke Out At Iraq Marriage Hall Video Viral: इराक में शादी के बाद एक नवविवाहित जोड़ा मैरिज हॉल में डांस कर रहा था। इसी दौरान अचानक मैरिज हॉल में आग लग गई। हॉल में लगे कपड़े और सजावट के सामान जलकर नीचे गिरने लगे। घटना पिछले सप्ताह मंगलवार की है। घटना में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 150 लोग घायल हो गए थे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इराक के काराकोश गांव (जिसे अल-हमदानिया के नाम से भी जाना जाता है) के पास का है। काराकोश गांव में मैरिज हॉल में लगी आग के वायरल वीडियो की शुरुआत कपल के डांस से होती है। डांस के दौरान कपल के आसपास लोग बैठे दिख रहे हैं। कपल का डांस जैसे ही शुरू होता है, वहां फुलझड़ियां जलनी शुरू होती है, जिससे अचानक आग लग जाती है।
आग लगने के बाद धीरे-धीरे मैरिज हॉल से निकलने लगते हैं, लेकिन थोड़ी ही देर में आग भीषण रूप ले लेती है। घटना के बाद के फुटेज में इमारत को आग से हुए भारी नुकसान को दिखाया गया है। जब लोग आग लगने की जगह से गुजर रहे थे, तो उन्हें केवल जली हुई धातु और मलबा दिखाई दे रहा था।
इराकी समाचार एजेंसी के हवाले से नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मैरिज हॉल के बाहरी हिस्से को अत्यधिक ज्वलनशील आवरण से सजाया गया था, जो इराक में प्रतिबंधित है। नागरिक सुरक्षा ने कहा कि अत्यधिक ज्वलनशील, कम लागत वाली निर्माण सामग्री के उपयोग के परिणामस्वरूप आग लगने से मैरिज हॉल के कुछ हिस्से ढह गए।
संबंधित खबरें
'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
32 mins agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
2 hrs agoLIVE: महाराष्ट्र के जलगांव में कार-कंटेनर की टक्कर, 3 लोगों की मौत
2 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
11 hrs ago'देर ना हो जाए, बॉर्डर बंद करो...', फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का बड़ा बयान
12 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री ने ट्रंप को ललकारा, बोले-बम गिराया तो बख्शेंगे नहीं
16 hrs agoइंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान को निशाने पर लिया, गवाही सुन भाग गए राजदूत
17 hrs agoफ्रांस-इटली के बाद पुर्तगाल में भड़के GenZ, जानें सड़कों पर क्यों उतरे लोग?
19 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
23 hrs agoफ्रांस का लिमोज टाउन हॉल हिंसक झड़पों में तबाह, धू-धू कर जली ऐतिहासिक इमारत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines