Fire Broke Out At Iraq Marriage Hall Video Viral: इराक में शादी के बाद एक नवविवाहित जोड़ा मैरिज हॉल में डांस कर रहा था। इसी दौरान अचानक मैरिज हॉल में आग लग गई। हॉल में लगे कपड़े और सजावट के सामान जलकर नीचे गिरने लगे। घटना पिछले सप्ताह मंगलवार की है। घटना में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 150 लोग घायल हो गए थे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इराक के काराकोश गांव (जिसे अल-हमदानिया के नाम से भी जाना जाता है) के पास का है। काराकोश गांव में मैरिज हॉल में लगी आग के वायरल वीडियो की शुरुआत कपल के डांस से होती है। डांस के दौरान कपल के आसपास लोग बैठे दिख रहे हैं। कपल का डांस जैसे ही शुरू होता है, वहां फुलझड़ियां जलनी शुरू होती है, जिससे अचानक आग लग जाती है।

विज्ञापन

आग लगने के बाद धीरे-धीरे मैरिज हॉल से निकलने लगते हैं, लेकिन थोड़ी ही देर में आग भीषण रूप ले लेती है। घटना के बाद के फुटेज में इमारत को आग से हुए भारी नुकसान को दिखाया गया है। जब लोग आग लगने की जगह से गुजर रहे थे, तो उन्हें केवल जली हुई धातु और मलबा दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन

इराकी समाचार एजेंसी के हवाले से नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मैरिज हॉल के बाहरी हिस्से को अत्यधिक ज्वलनशील आवरण से सजाया गया था, जो इराक में प्रतिबंधित है। नागरिक सुरक्षा ने कहा कि अत्यधिक ज्वलनशील, कम लागत वाली निर्माण सामग्री के उपयोग के परिणामस्वरूप आग लगने से मैरिज हॉल के कुछ हिस्से ढह गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ