Russian Cafe Fire: रूस के एक कैफे में अचानक आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 250 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना कोस्त्रोमा के एक कैफे की है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात अचानक कैफे में आग लग गई। आग लगने के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
स्थानीय गवर्नर सर्गेई सितनिकोव ने कहा, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 13 लोग आग की चपेट में आ गए।” रूसी समाचार एजेंसियों ने बताया कि मॉस्को से लगभग 300 किलोमीटर (180 मील) उत्तर पूर्व में शहर में रात में आग लगने पर इमारत से 250 लोगों को निकाला गया था।
सीतनिकोव ने कहा कि पोलिगॉन नाम के कैफे में आग लगी थी। आग की सूचना के बाद फायर टेंडर की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि कम से कम पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है।
स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 02:00 बजे आग लगने की सूचना मिली और आग 3,500 वर्ग मीटर में फैल गई थी। शुरुआती जांच में जानकारी आई है कि आग तब लगी जब किसी ने विवाद के दौरान बंदूक से फायरिंग की। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है। साथ ही उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है जिसने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया था।
बता दें कि 2009 में पर्म शहर के लेम हॉर्स नाइट क्लब में आग लगने से 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
कौन हैं UAE के शाही परिवार की ये महिला, जो नशे में सड़क पर पड़ी मिलीं?
2 hrs agoरूस के कामचाटका में 7 की तीव्रता वाला भूकंप, कई इलाकों में हड़कंप
2 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट का CJP तिरंगा मार्च पर तत्काल रोक लगाने से इनकार
4 hrs agoईरान पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा US? जानिए - कितना खतरनाक ये 'महाबम'
5 hrs agoअमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
5 hrs agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
20 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
22 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
1 day agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
1 day agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines