हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दुनिया के सबसे बड़े सैन्य संगठन NATO का 31वां सदस्य बनेगा फिनलैंड, मंगलवार को फहराएगा झंडा, महासचिव ने किया ऐलान

विज्ञापन

Finland NATO: फिनलैंड के उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिनलैंड 4 अप्रैल को नाटो का पूर्ण सदस्य बन जाएगा। वह 31वां सदस्य होगा।

नाटो में पहली बार फहराएगा फिनिश झंडा

स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। कल मंगलवार को हम नाटो के 31वें सदस्य के रूप में फिनलैंड का स्वागत करेंगे। नाटो मुख्यालय में पहली बार फिनिश झंडा फहराया जाएगा।

तुर्की के समर्थन के बाद फिनलैंड नाटो में पहुंचा

जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने बताया कि 2022 में फिनलैंड ने स्वीडन के साथ नाटो का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया था। उस पर तुर्की ने फिनलैंड की सदस्यता पर वीटो कर दिया था। बाद में हरी झंडी दी थी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंगलवार को नाटो रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर चर्चा करेगा। इसमें यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा भी शामिल होंगे।

दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य संगठन नाटो

विज्ञापन

नाटो का पूरा नाम नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (North Atlantic Treaty Organization) है। इसे हिंदी में इसे उत्तर अटलांटिक संधि संगठन या अटलांटिक अलायंस भी कहते हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य संगठन है। इसकी शुरुआत दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 4 अप्रैल 1949 को हुई थी।

बता दें कि भारत अभी नाटो में शामिल नहीं है। बीते शुक्रवार को अमेरिकी राजदूत जूलियन स्मिथ ने कहा कि अगर भारत इसे आगे बढ़ाने में रुचि लेता है तो नाटो और अधिक सहयोग के लिए तैयार है। अमेरिकी राजदूत का यह बयान नाटो के भारत के प्रति नरम रुख को देखते हुए आया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: PM मोदी से मुलाकात के बाद केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, बोले- हम उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीट जीतेंगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola