टॉपलेस पोज दे चुकीं फिनलैंड की पूर्व पीएम के फैसले ने तोड़ा लोगों का दिल, की थीं ये 4 बड़ी गलतियां
Edited By jp Yadav

sana
Edited By jp Yadav

sana
Finland’s ex PM Sanna Marin quits politics: फिनलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री सना मारिन ने राजनीति को छोड़ने का ऐलान करके सबको चौंका दिया है। 37 वर्षीय सना विश्व की सबसे खूबसूरत नेताओं में शुमार हैं। वर्ष 2019 में वह फिनलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी थीं। आइये जानते हैं कि वह कौन-कौन से विवाद हैं, जिनकी वजह से इस युवा नेता को राजनीति को बाय-बाय कहना पड़ा।
अगस्त 2022 में एक आपत्तिजनक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें सना मारिन दो महिलाओं के साथ आधिकारिक ग्रीष्मकालीन आवास पर चुंबन और टॉपलेस पोज देते हुए नजर आई थीं। इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद देश में जमकर बवाल मचा था। विपक्ष ने इस पर जमकर राजनीति करते हुए सना का इस्तीफा मांगा था।
इससे पहले एक और वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सना मारिन अपने दोस्तों के साथ नाचते और गाते दिखाई दी थीं। इसके बाद देश में चर्चा छिड़ गई थी कि एक पीएम सरकारी आवास पर कैसे पार्टी कर सकती हैं? क्या उन्हें ऐसा करने का अधिकार है।
इससे भी पहले फिनलैंड की तत्कालीन प्रधानमंत्री सना मरीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह शराब के नशे में दोस्तों संग डांस करती नजर आई थी। इस पर विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया था कि सना मरीन ने दोस्तों के साथ पार्टी में ड्रग्स ली। इसके बाद उन्होंने कहा था कि उन्होंने कहा था कि सिर्फ शराब पी है, न कि ड्रग्स लिया है। उन्होंने यहां तक कहा था कि वह ड्रग्स के टेस्ट के लिए तैयार हैं। बाद में टेस्ट किया तो वह निर्दोष पाई गई थीं।
फिनलैंड की तत्कालीन पीएम ने 2021 में पार्टी की थी, जब कोरोना का खौफ लोगों के घरों और दिलों पर छाय़ा था। इसके बाद लोगों ने सना मारिन की जमकर खिंचाई की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: