America Fighter Jet F-35 Crash Video Viral: दुनिया का सबसे खतरनाक और करीब 832 करोड़ रुपये का फाइटर जेट चुटकियों में राख हो गया। फाइटर जेट क्रैश हो गया था, जिसके बाद वह धू-धू कर ऐसे जला कि वीडियो दुनियाभर में वायरल हो गया। फाइटर जेट F-35 Lightning II अमेरिका का था, जो आज सुबह न्यू मेक्सिको के अल्बुकर्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक हादसे का शिकार हो गया। जेट क्रैश होने से पहले पायलट ने कूद गया और उसकी जान बच गई, लेकिन फाइटर जेल जलकर राख हो गया। इससे अमेरिका को 832 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। CBS न्यूज ने अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि की।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान ने ‘धोखा’ दिया, लाहौर समझौता तोड़ा; नवाज शरीफ ने कबूला ‘गुनाह’, स्पीच सोशल मीडिया पर वायरल
एयरफोर्स के बेस कैंप में लैंड होना था फाइटर जेट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फाइटर जेट को अल्बुकर्क से 1100 किलोमीटर दूर दक्षिणी कैलिफोर्निया में एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस कैंप में लैंड करना थ्ज्ञा, लेकिन किर्टलैंड एयरफोर्स बेस कैंप से पहले भारतीय समयानुसार करीब पौने 2 बजे क्रैश हो गया। पायलट को घायल अवस्था में यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको अस्पताल पहुंचाया गया।
अल्बुकर्क फायर ब्रिगेड के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जेसन फेजर ने हादसे के बारे में बताया कि सड़क के किनारे एक खेत में फाइटर जेट जलता मिला। आग को बुझा लिया गया है और सिर्फ मलबा-राख बची है। अल्बुकर्क के मेयर टिम केलर ने भी बयान दिया कि हादसे पर उन्हें खेद है। फाइटर जेट क्यों क्रैश हुआ? इसकी जांच कराएंगे, पायलट सुरक्षित है।
यह भी पढ़ें:Pope Francis ने मांगी माफी! समलैंगिकों को लेकर कह दी थी आपत्तिजनक बात
4 फाइटर जेट खो चुका अमेरिका
बता दें कि फाइटर जेट क्रैश होने से अमेरिका को काफी बड़ा नुकसान हुआ है। अब से पहले अमेरिका V-22B ऑस्प्रे टिल्ट्रोटर एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान हादसे में खो चुका है। 3 अमेरिकी जवान भी मारे गए थे। सैन डिएगो में मरीन कॉर्प्स का पायलट कॉम्बैट जेट हादसे का शिकार हो गया था। साउथ कैरोलिना में अमेरिका एक फाइटर जेल लापता हो गया था और सर्च ऑपरेशन में उसका मलबा मिला था और अब न्यू मैक्सिको में एक फाइटर जेट खो दिया है।
यह भी पढ़ें:जहाज में आग लगी, डरावना वीडियो वायरल; शिकागो एयरपोर्ट पर यूनाइटेड एयरलाइंस का प्लेन हादसे का शिकार
क्रैश हुए फाइटर जेट की खासियतें
- F-35 लाइटनिंग 2 स्टेल्थ मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट
- अमेरिका की ही लॉकहीड मार्टिन कंपनी निर्माता
- आंधी-तूफान, बारिश, धुंध आदि में भी उड़ान भरने में सक्षम वाला
- Air Superiority और स्ट्राइक मिशन के लिए निर्मित
- इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, जासूसी, सर्विलांस, रीकॉन्सेंस जैसे मिशन का हिस्सा
- 3 वैरिएंट: पहला F-35A टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (CTOL)
- दूसरा F-35B शॉर्ट टेक-ऑफ एंड वर्टिकल लैंडिंग (STOVL)
- तीसरा F-35C कैरियर बेस्ड
यह भी पढ़ें:165 लोग जिंदा जले थे, लाशों के चिथड़े मिले थे; एक क्लब में भी हो चुका TRP गेम जोन जैसा खौफनाक अग्निकांड
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
7 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
13 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
19 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
20 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
22 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines