---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप पर मंडराया Camel Flu का खतरा, जानें क्या है पूरा माजरा

FIFA World Cup 2022: कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 पर कैमल फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। हैल्थ एक्सपर्ट ने कतर से लौट रहे लोगों को मिडिल ईस्ट रेस्पिरेट्री सिंड्रोम (MERS) वायरस के बारे चेताया है। इस वायरस में पीड़ित को सांस लेने में तकलीफ होती है। लोगों को इस वायरस की […]

---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 पर कैमल फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। हैल्थ एक्सपर्ट ने कतर से लौट रहे लोगों को मिडिल ईस्ट रेस्पिरेट्री सिंड्रोम (MERS) वायरस के बारे चेताया है। इस वायरस में पीड़ित को सांस लेने में तकलीफ होती है। लोगों को इस वायरस की जांच करवाने की सलाह दी गई है।

ऑस्ट्रेलिया में एडवाइजरी जारी

जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में एडवाइजरी जारी कर कहा गया है कि कतर से लौटने वाले फुटबॉल प्रशंसकों को MERS के बारे में पता होना चाहिए। संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए लोगों से स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों का पालन करने, ऊंटों के नजदीक नहीं जानें, बिना पका हुआ मांस खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

---विज्ञापन---

Corona Virus: पूर्व रिसर्चर का दावा- मानव निर्मित था कोरोना, चीन के वुहान लैब से हुआ था लीक

10 सालों में 900 मौत 

बता दें दुनिया भर में लगातार MERS के मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अुनसार विश्व में अप्रैल 2012 से अक्टूबर 2022 तक MERS-COV के कुल 2600 मामले सामने आए हैं। वहीं, इस अवधि में इस वायरस से 935 लोगों की मौत हुई थी। अब अमेरिका समेत अन्य देशों में कतर से लौटे लोगों की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

2012 में पहचान 

गौरतलब है कि पहली बार 2012 में सऊदी अरब में इस वायरस की पहचान हुई थी। डॉक्टरों के मुताबिक MERS एक सांस संबंधी रोग है। जो एक कोरोनावायरस के कारण होता है। इसे कोविड से भी ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी तमाम मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। न्यूज 24 इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 12, 2022 07:21 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola